न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों का दौर समाप्त, कुमावत ने संभाला RCA एडहॉक कमेटी का दायित्व, बोले– अब मैदान पर सिर्फ क्रिकेट होगा

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के नवनियुक्त संयोजक डीडी कुमावत ने रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कमेटी के अन्य सदस्य धनञ्जय सिंह खींवसर, पिंकेश पोरवाल, आशीष तिवाड़ी और मोहित यादव भी मौजूद रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 10:33:50

विवादों का दौर समाप्त, कुमावत ने संभाला RCA एडहॉक कमेटी का दायित्व, बोले– अब मैदान पर सिर्फ क्रिकेट होगा

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के नवनियुक्त संयोजक डीडी कुमावत ने रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कमेटी के अन्य सदस्य धनञ्जय सिंह खींवसर, पिंकेश पोरवाल, आशीष तिवाड़ी और मोहित यादव भी मौजूद रहे।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कुमावत ने स्पष्ट किया कि अब RCA में सभी पुराने विवादों को खत्म मान लिया गया है और पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट की बेहतरी पर रहेगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मैदान राजनीति का नहीं, खेल का मंच होगा। "अब RCA में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। जो भी मतभेद या आरोप-प्रत्यारोप थे, वे अतीत की बात हो गए हैं।"

33 जिला संघों को साथ लेकर होगा काम, खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच

कुमावत ने कहा कि वे राजस्थान के सभी 33 जिला क्रिकेट संघों के सहयोग से क्रिकेट की जमीनी हालत सुधारने पर काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सहकारिता मंत्री गौतम दक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार प्रकट किया, जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी दी।

कुमावत का कहना है कि उनका उद्देश्य राजस्थान के क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि "अच्छे क्रिकेटर्स को अब उचित अवसर दिए जाएंगे और पारदर्शी तरीके से चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।"

RCA चुनाव प्रक्रिया पर दिया स्पष्ट संकेत, जल्द ही होंगे जिला संघों के चुनाव

RCA में लंबे समय से चल रही चुनाव प्रक्रिया को लेकर डीडी कुमावत ने कहा कि प्राथमिकता समयबद्ध चुनाव करवाना है। उन्होंने कहा कि "पहले जिला संघों के चुनाव कराए जाएंगे, वहां कानूनी अड़चनें हैं तो उनकी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद RCA का चुनाव तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।"

एडहॉक कमेटी और खेल परिषद के बीच कथित तनातनी पर कुमावत ने कहा कि "सरकार, खेल परिषद और RCA के बीच कोई मतभेद नहीं है। सब मिलकर क्रिकेट की तरक्की में जुटे हैं। किसी तरह की खींचतान की बातें अब इतिहास हैं।"

पुरानी एडहॉक कमेटी द्वारा लिए गए निर्णयों की समीक्षा के सवाल पर संयोजक ने कहा कि "क्रिकेट से जुड़े टूर्नामेंट, शेड्यूल और बाकी फैसले पहले जैसे ही जारी रहेंगे। यदि किसी फैसले पर पुनर्विचार करना होगा तो सभी सदस्य मिलकर उस पर बात करेंगे। जो कार्य अच्छे हैं, उन्हें बदला नहीं जाएगा।"

अपने संयोजक बनाए जाने पर हो रहे विरोधों के सवाल पर कुमावत ने दो टूक कहा कि "जिन्हें वैभव गहलोत पसंद थे, उन्हें कांग्रेस पसंद थी, वे सवाल उठाते रहेंगे। विरोधियों का काम विरोध करना है। लेकिन आज RCA की एडहॉक कमेटी केवल क्रिकेट के लिए काम करेगी, न कि राजनीति के लिए।"

जयदीप बिहाणी की छुट्टी के बाद कुमावत को कमान

गौरतलब है कि जयदीप बिहाणी RCA की पूर्व एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष थे, लेकिन आईपीएल आयोजन के दौरान उनके और खेल परिषद के बीच विवाद की खबरों के बाद सरकार ने उन्हें हटाकर डीडी कुमावत को संयोजक नियुक्त किया है। यह बदलाव क्रिकेट प्रशासन में स्पष्टता और स्थिरता लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?