न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजसमंद में सड़क के नामकरण को लेकर विवाद, 20 साल में दो बार लोकार्पण, सभापति ने जताई शर्मिंदगी

राजसमंद में एक सड़क का नाम 20 साल में दो बार बदलने और दो बार लोकार्पण करने से विवाद बढ़ा। सभापति अशोक टांक ने शर्मिंदगी जताई और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। नगरपरिषद और प्रशासन पर आमजन की नाराजगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 9:25:02

राजसमंद में सड़क के नामकरण को लेकर विवाद, 20 साल में दो बार लोकार्पण, सभापति ने जताई शर्मिंदगी

राजसमंद: शहर की एक ही सड़क का नाम 20 साल के भीतर दो बार बदलने और दो बार लोकार्पण करने को लेकर विवाद जोर पकड़ गया है। आक्रोशित सर्वसमाज के लोग नगरपरिषद पहुंचे और सभापति अशोक टांक का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि जिस सड़क का नाम पहले राजसमंद के संस्थापक राणा राजसिंह के नाम पर था, उसे अचानक बदलकर ‘आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग’ क्यों कर दिया गया। इस बदलाव से दो समुदायों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

विवाद बढ़ते देख नगरपरिषद के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया और राजनगर थाने से पुलिस बुलाकर तैनात कर दी गई। लगभग एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। सभापति अशोक टांक को घेरकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। सभापति ने मामले की जांच करवाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। हालांकि, इसके बाद कुछ लोग अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर को ज्ञापन देकर चले गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। एडीएम ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया।

इतिहास में दो नामकरण:

क्षत्रिय महासभा राजसमंद के महेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि टीवीएस चौराहे से टंकी तक की 50 फीट लंबी सड़क का ‘राणा राजसिंह मार्ग’ के रूप में लोकार्पण 10 अक्टूबर 2005 को तत्कालीन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, तत्कालीन नगरपालिका चेयरमैन महेश पालीवाल, तत्कालीन सांसद स्वर्गीय किरण माहेश्वरी और तत्कालीन विधायक बंशीलाल खटीक की मौजूदगी में किया गया था। ठीक 20 साल बाद विधायक दीप्ति माहेश्वरी और सभापति अशोक टांक की उपस्थिति में नगरपरिषद ने उसी मार्ग का नाम बदलकर ‘आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग’ कर दिया। चौहान ने कहा कि ऐसे अचानक बदलाव से आमजन की भावनाएं आहत हुई हैं।

सभापति ने जताई शर्मिंदगी:

सभापति अशोक टांक ने कहा कि 2005 में लोकार्पित शिलापट्टिका की फोटो मीडिया में आई है, लेकिन नगरपरिषद के रिकॉर्ड में उस नामकरण का कोई प्रस्ताव नहीं मिला। उन्होंने कहा, “मैं खुद शर्मिंदा हूं कि इस चूक के चलते ऐसा हुआ। नगरपरिषद और प्रशासन से यह कैसे संभव हुआ, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी।”

अतिरिक्त जिला कलक्टर का बयान:

अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर ने कहा कि एक सड़क के दोहरे नामकरण को लेकर ज्ञापन मिला है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वस्तुस्थिति की जानकारी नगरपरिषद से ली जाएगी। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड