न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चादर पेश, पढ़ा गया देश के नाम संदेश

अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज के 814वें उर्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से चादर पेश की गई। इस दौरान देशवासियों के नाम संदेश पढ़ा गया और अमन, शांति व खुशहाली की दुआ की गई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 6:39:07

ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चादर पेश, पढ़ा गया देश के नाम संदेश

अजमेर: सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्फ गरीब नवाज के 814वें उर्स के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सिलसिला लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश किए जाने के बाद अब देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से भी दरगाह में चादर भेजी गई है। यह चादर दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान द्वारा अजमेर पहुंचाई गई, जहां विधिवत रूप से ख्वाजा साहब की मजार पर चढ़ाई गई। इस दौरान रक्षा मंत्री का देश के नाम भेजा गया संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।

उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह में देश-विदेश से लाखों जायरीन की आमद जारी है। इसी क्रम में वीआईपी और विशिष्ट हस्तियों की ओर से भेजी जा रही चादरों का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। मंगलवार दोपहर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भेजी गई चादर उर्स मुबारक के अवसर पर अजमेर पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर यह चादर ख्वाजा साहब की मजार-ए-मुबारक पर पेश की। इस दौरान देश की उन्नति, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं।

चादर पेश किए जाने के बाद दरगाह के बुलंद दरवाजे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संदेश मुल्क के नाम पढ़कर सुनाया गया। अपने संदेश में उन्होंने देशवासियों को ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की मुबारकबाद दी और कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। रक्षा मंत्री ने संदेश में उल्लेख किया कि सूफी परंपरा इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का पाठ पढ़ाती है। ख्वाजा साहब का संदेश रहा है कि भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण जीवन जीएं, यही सुख और शांति का रास्ता है।

मुनव्वर खान ने बताया कि रक्षा मंत्री की ओर से भेजी गई चादर के साथ यह संदेश भी बेहद भावनात्मक था, जिसमें देश की एकता और अखंडता की कामना की गई। चादर पेश करने के बाद दरगाह के खादिम सैय्यद मुनव्वर चिश्ती ने मुनव्वर खान और उनके साथ आए लोगों को जियारत कराई और दरबार का तबर्रुक भेंट किया।

रक्षा मंत्री की चादर पेश होने के बाद अब उर्स के आगामी दिनों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से भी चादर दरगाह में पेश किए जाने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि ख्वाजा गरीब नवाज का 814वां उर्स 30 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से आने वाले जायरीन श्रद्धा के साथ मजार पर मत्था टेककर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी