न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला SMS अस्पताल का HOD, रिश्वतखोरी में फंसे न्यूरोसर्जन से ACB की पूछताछ जारी

एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. अग्रवाल करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और वे एक बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तारी के वक्त उनके एक कर्मचारी ने रिश्वत की रकम को छिपाने के लिए पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया था

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 2:06:17

राजस्थान: करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला SMS अस्पताल का HOD, रिश्वतखोरी में फंसे न्यूरोसर्जन से ACB की पूछताछ जारी

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भ्रष्टाचार के मामले ने पूरे चिकित्सा जगत को हिला दिया है। न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष (HOD) डॉ. मनीष अग्रवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत कथित रूप से ब्रेन सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले कॉइल की खरीद के बिल पास कराने के बदले ली जा रही थी।

एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. अग्रवाल करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और वे एक बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तारी के वक्त उनके एक कर्मचारी ने रिश्वत की रकम को छिपाने के लिए पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया था, लेकिन एसीबी की सतर्क टीम ने पैसे तुरंत बरामद कर लिए।

सर्च अभियान के दौरान एसीबी अधिकारियों को डॉ. अग्रवाल के घर से 4 लाख 85 हजार रुपये नकद और पांच संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें जयपुर स्थित एक फ्लैट, तीन मकान और एक कृषि भूमि शामिल है। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, जांच टीम को एक बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिसे सोमवार को खोला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, लॉकर खुलने के बाद संपत्ति का पूरा आकलन किया जा सकेगा।

एसीबी अब डॉ. अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान जारी सभी टेंडरों की भी जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी वित्तीय अनियमितताओं का मामला तो नहीं है। फिलहाल उनकी पत्नी ने जांच में सहयोग से इंकार कर दिया है। जब एसीबी अधिकारी उन्हें बैंक लॉकर खुलवाने के लिए ले जाने लगे, तो उन्होंने करवा चौथ का बहाना बनाकर सोमवार को आने की बात कही।

इस बीच, डॉ. अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। कुछ साथी डॉक्टर उनके समर्थन में बाहर आ गए और सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कहा जा रहा है— “डरिए नहीं, हम आपके साथ हैं।”

एसीबी अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है और जो भी इस भ्रष्टाचार नेटवर्क से जुड़ा होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?