न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सिरोही में दिल दहला देने वाली घटना, मां और दो बेटियों के शव पुराने कुएं से बरामद

राजस्थान के सिरोही में एक दिल दहला देने वाली घटना: पादर पंचायत के डिबड़ी गांव में मां और दो बेटियों के शव पुराने कुएं से बरामद, पुलिस ने गहन जांच शुरू की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Dec 2025 9:49:40

राजस्थान: सिरोही में दिल दहला देने वाली घटना, मां और दो बेटियों के शव पुराने कुएं से बरामद

सिरोही: जिले के मंडार थाना क्षेत्र की पादर पंचायत स्थित डिबड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विवाहिता और उसकी दो नाबालिग बेटियों के शव पुराने कुएं में पाए गए। इस घटना ने पूरे गांव में शोक और सदमे की लहर दौड़ा दी।

मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का संकेत दे रहा है। हालांकि, इसके पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मामले की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंपी गई है। मृतक महिला जमना देवी (25), पति केवाराम रेबारी के साथ अपने पीहर विबड़ी गांव में रह रही थीं और हाल ही में मायके आई थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी नवजात बेटी को जन्म दिया था, जबकि उनकी दूसरी बेटी अंजली की उम्र लगभग ढाई वर्ष थी। घटना के समय महिला ने नवजात को कमर से बांध रखा था।

पुलिस के अनुसार, परिजन जब जमना और दोनों बेटियों को घर में नहीं पाए, तो उनकी तलाश शुरू की गई। घर से थोड़ी दूर पुराने कुएं के पास संदेह हुआ। ग्रामीणों ने कुएं में झांकने पर चुनरी और एक बच्ची का शव देखा। तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। मंडार पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण मोटर और जनरेटर की मदद से पानी बाहर निकाला गया। इसके बाद रस्सियों की सहायता से तीनों शव बाहर निकालने में सफलता मिली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। तीनों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और हर संभावित कारण की पड़ताल की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी