न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमेर महल के गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद जयपुर में तनाव, दुकानें बंद; महल के रास्ते भी रोके गए

जयपुर के आमेर में गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद तनाव बढ़ा। दुकानें बंद रहीं, आमेर महल के रास्ते रोके गए और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 08 Sep 2026 3:40:13

आमेर महल के गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद जयपुर में तनाव, दुकानें बंद; महल के रास्ते भी रोके गए

जयपुर के आमेर में गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद सोमवार देर रात से तनाव का माहौल बन गया। मावठा सरोवर क्षेत्र में जीप चालक के साथ कहासुनी के बाद मनीष पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल मनीष को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर आमेर पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए और घटना को लेकर आक्रोश बढ़ गया।

स्थिति बिगड़ने के बाद आमेर कस्बे में कई दुकानें बंद करवा दी गईं। इसके अलावा आमेर महल की ओर जाने वाले रास्ते को भी लोगों ने रोक दिया। पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ महल में होने वाली हाथी सवारी भी रोक दी गई। अचानक हुए घटनाक्रम का असर आमेर के पर्यटन कारोबार पर पड़ा और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कहासुनी के बाद हुआ था चाकू से हमला

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आमेर के मावठा सरोवर इलाके में जीप चालक और गाइड मनीष सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने के बाद मनीष पर चाकू से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चाकूबाजी का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है।

आमेर में भारी पुलिस बल तैनात

मनीष की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग आमेर में एकत्रित हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के स्कूलों को भी बंद करवाया गया है। प्रशासन और पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

मनीष सोनी के परिजन और आक्रोशित लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस का मुख्य फोकस आमेर में स्थिति को नियंत्रण में रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है।

परिवार ने प्रशासन के सामने रखीं मांगें

मृतक के परिवार की ओर से प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखी गई हैं। परिवार ने एक करोड़ रुपये का मुआवजा, आश्रित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ आवंटित करने की मांग की है।

इसके अलावा आमेर क्षेत्र में अवैध और अनधिकृत रूप से जीप चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें प्रतिबंधित करने की मांग भी की गई है। परिवार की ओर से आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रखने की मांग रखी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत