न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार की तरह राजस्थान में भी चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, वोटर बने रहना है तो जुटा लें ये जरूरी दस्तावेज

इस अभियान के अंतर्गत मतदाताओं से उनकी नागरिकता और पहचान से जुड़े प्रमाणिक दस्तावेज मांगे जाएंगे। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में वोटर आईडी और आधार कार्ड को पहचान का प्रमाण नहीं माना जाएगा। ऐसे में अगर आप मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखना चाहते हैं, तो अभी से ज़रूरी दस्तावेज तैयार कर लें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 1:14:37

बिहार की तरह राजस्थान में भी चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, वोटर बने रहना है तो जुटा लें ये जरूरी दस्तावेज

राजस्थान में मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग जल्द ही बिहार की तर्ज पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू कर सकता है। इस अभियान के अंतर्गत मतदाताओं से उनकी नागरिकता और पहचान से जुड़े प्रमाणिक दस्तावेज मांगे जाएंगे। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में वोटर आईडी और आधार कार्ड को पहचान का प्रमाण नहीं माना जाएगा। ऐसे में अगर आप मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखना चाहते हैं, तो अभी से ज़रूरी दस्तावेज तैयार कर लें।

मतदाता पहचान के लिए नहीं मान्य होंगे वोटर आईडी और आधार

चौंकाने वाली बात यह है कि इस विशेष अभियान के दौरान वोटर कार्ड और आधार कार्ड को पहचान का वैध दस्तावेज नहीं माना जाएगा। आयोग की नजर में ये दस्तावेज केवल सहायक होंगे, लेकिन पहचान और नागरिकता की पुष्टि के लिए अन्य वैध दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

तीन वर्गों में बांटे गए दस्तावेजी मानदंड

इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान नागरिकों को तीन श्रेणियों में बांटकर दस्तावेज मांगे जाएंगे:

जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है: केवल स्वयं की पहचान का प्रमाण देना होगा।

जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच हुआ है: स्वयं के साथ माता या पिता में से किसी एक का पहचान प्रमाण देना होगा।

जिनका जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है: स्वयं के साथ माता-पिता दोनों के जन्म और जन्मस्थान से संबंधित प्रमाणपत्र आवश्यक होंगे।

मान्य दस्तावेजों की सूची

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि निम्न दस्तावेज पहचान प्रमाण के रूप में मान्य होंगे:

—सरकारी या सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारी/पेंशनभोगी का पहचान पत्र या पीपीओ

—राज्य सरकार/स्थानीय निकाय/बैंक या डाकघर द्वारा जारी पासबुक

—एलआईसी या किसी सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम द्वारा जुलाई 1987 से पहले जारी कोई प्रमाणपत्र

—जन्म प्रमाणपत्र

—पासपोर्ट

—बोर्ड या विश्वविद्यालय का शैक्षणिक प्रमाण पत्र

—मूल निवास प्रमाण पत्र

—वन अधिकार प्रमाण पत्र

—जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)

—राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NPR)

—पारिवारिक रजिस्टर या राशन कार्ड

—भूमि या मकान का आवंटन प्रमाणपत्र

तारीखों की घोषणा जल्द

फिलहाल इस विशेष अभियान की तिथियां घोषित नहीं की गई हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग जल्द ही इसके लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर सकता है। जयपुर समेत अन्य जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में प्रशासनिक तैयारियों में जुट चुके हैं।

यदि आप मतदाता बने रहना चाहते हैं और आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहते हैं, तो यह समय है कि आप अपने और अपने परिवार के वैध दस्तावेजों की जांच कर लें। यह अभियान न सिर्फ मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि फर्जी नामों और अनधिकृत मतदाताओं को सूची से हटाने में मदद करेगा। तैयार रहें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट