न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश, दो कमरों में 9 बेड, बिना लाइसेंस के चल रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

डूंगरपुर के प्रगति नगर में अवैध रूप से चल रहे रवि क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। दो कमरों में 9 बेड लगाकर मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा था। मौके से अवैध एलोपैथिक दवाइयां और लैब उपकरण भी मिले।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 4:27:13

 राजस्थान: फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश, दो कमरों में 9 बेड, बिना लाइसेंस के चल रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

राजस्थान के डूंगरपुर शहर में एक अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रगति नगर स्थित इस रवि क्लीनिक पर बुधवार को छापेमारी की गई, जहां दो कमरों में 9 बेड लगाकर इलाज किया जा रहा था। यह क्लीनिक बिना किसी वैध लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के चलाया जा रहा था। क्लीनिक के भीतर एक प्राइवेट लैब भी पाई गई, जिसमें मरीजों के खून और पेशाब की जांच के लिए उपकरण मौजूद थे। साथ ही बड़ी संख्या में अवैध एलोपैथिक दवाइयां भी बरामद हुईं।

खुद को डॉक्टर बताने वाले भरत खत्री के पास स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित 16 मापदंडों में से किसी का भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। इनमें क्लीनिक रजिस्ट्रेशन, लैब लाइसेंस, ड्रग लाइसेंस, बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल से जुड़े दस्तावेज शामिल थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में एडिशनल सीएमएचओ डॉ. विपिन मीणा, सीएमएचओ डॉ. राहुल जैन, ड्रग इंस्पेक्टर विनोद कुमार और आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जयन यादव शामिल थे। जब टीम मौके पर पहुंची, तो इलाके में हड़कंप मच गया। क्लीनिक के दो कमरों में 9 बेड लगे हुए थे, हालांकि उस समय वहां कोई मरीज भर्ती नहीं था। एक कमरे में बनी लैब में कई जांच मशीनें लगी हुई थीं।

क्लीनिक में न केवल आयुर्वेदिक बल्कि एलोपैथिक दवाएं भी पाई गईं। अवैध रूप से संचालित इस क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक के मेन गेट को लॉक कर सील चस्पा कर दी है। साथ ही क्लीनिक संचालक को दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि बिना वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के निजी क्लीनिक चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ है। स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका