न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकारी मदरसों में वंदे मातरम का अनिवार्य गायन, अल्पसंख्यक नेताओं का विरोध

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान के अनुसार राजस्थान के सरकारी मदरसों में वंदे मातरम गाया जाएगा, जिसे लेकर अल्पसंख्यक नेताओं ने विरोध जताया। नेताओं का कहना है कि यह अल्पसंख्यक समुदाय पर जबरदस्ती थोपने जैसा कदम है और मदरसों में शिक्षा और विकास पर ध्यान देना चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 7:02:21

सरकारी मदरसों में वंदे मातरम का अनिवार्य गायन, अल्पसंख्यक नेताओं का विरोध

जयपुर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने बुधवार को कहा था कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ सरकारी मदरसों में भी इसे गाया जाएगा। इस बयान को लेकर अल्पसंख्यक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे अल्पसंख्यक समुदाय पर जबरदस्ती थोपने वाला कदम बताया।

राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है, जहाँ हर नागरिक को अपनी आस्था और धार्मिक प्रथाओं के अनुसार कार्य करने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और सरकार के मंत्री जब अपनी नीतियों या परफॉर्मेंस पर खरा नहीं उतर पाते, तो केवल अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा मंत्री को मदरसों के विकास, बेहतर शिक्षा, और कंप्यूटरीकरण जैसी ठोस पहल पर ध्यान देना चाहिए, न कि राष्ट्रगीत को अनिवार्य रूप से गाने को लेकर बयानबाजी करनी चाहिए।

राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन कायमखानी ने कहा कि मदरसे धार्मिक शिक्षा के आधार पर संचालित होते हैं और मुस्लिम विद्यार्थी केवल अपने ईश्वर की पूजा करते हैं। इसलिए ऐसे बयान अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को अपने धार्मिक अधिकारों और शिक्षा के तरीके का पालन करने की स्वतंत्रता देता है, और इसमें किसी का दखल देना गलत है।

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष और राजस्थान हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अमीन पठान ने भी इस बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अक्सर विवादित बयान देकर हलचल मचाते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मदरसों में पहले से ही 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर झंडारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहाँ बच्चे सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

राजस्थान में लगभग 3500 मदरसे राज्य मदरसा बोर्ड से पंजीकृत हैं। इन मदरसों में दो लाख से अधिक बच्चे धार्मिक और सामान्य शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनमें करीब 5000 पैरा टीचर कार्यरत हैं, जिन्हें मदरसा बोर्ड की ओर से प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी