न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 'फ्री दवा नहीं, जहर बांट रही सरकार', मुख्यमंत्री दें जवाब, खांसी सिरप से बच्चे की मौत पर खाचरियावास का हमला

राजस्थान में निशुल्क दवा योजना के खांसी सिरप से बच्चे की मौत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जवाब मांगा और न्यायिक जांच की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 4:06:24

राजस्थान: 'फ्री दवा नहीं, जहर बांट रही सरकार', मुख्यमंत्री दें जवाब,  खांसी सिरप से बच्चे की मौत पर खाचरियावास का हमला

राजस्थान में निशुल्क दवा योजना के तहत दिए गए खांसी के सिरप (Cough Syrup) से एक बच्चे की मौत का मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस घटना को लेकर सीधे भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस पर सार्वजनिक जवाब मांगा है।

'ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से दवाइयां खरीदी गई'

मीडिया से बातचीत में खाचरियावास ने आरोप लगाते हुए कहा, “नकली दवा पीने से सीकर में एक मासूम की मौत हुई है। भाजपा सरकार के द्वारा वितरित की जा रही फ्री दवाइयां लोगों के लिए जहर साबित हो रही हैं।” उन्होंने दावा किया कि दवा खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले की आशंका है और सरकार को इसे दबाने की बजाय जनता के सामने पूरी सच्चाई लानी चाहिए। खाचरियावास ने जोर देकर कहा, “राज्य भर में नकली दवा खरीदने का बड़ा घोटाला चल रहा है। सरकार को बताना चाहिए कि फ्री दवा योजना में कितनी दवाइयां ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से खरीदी गईं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।”

'सत्ता दबाने का प्रयास नहीं कर पाएगी'

पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश करेगी, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगी और न्यायिक जांच की मांग करेगी। उनका तर्क है कि न्यायिक जांच से यह स्पष्ट होगा कि अब तक नकली दवा पीने से कितने लोग प्रभावित हुए और कितनी ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से दवाइयां खरीदी गईं।

'फ्री दवा और इलाज कांग्रेस का ड्रीम प्रोजेक्ट था'

खाचरियावास ने याद दिलाया कि फ्री इलाज और दवा योजना कांग्रेस सरकार का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' था, जिस पर लोगों का पूरा भरोसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस भरोसे को तोड़ दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि मृत बच्चे और बीमार हुए लोगों की मदद तुरंत की जाए। खाचरियावास ने दोहराया कि इस घोटाले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मुख्यमंत्री को जनता के सामने इस पर जवाब देना अनिवार्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह