न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: राजस्थान सरकार ने खत्म की वित्त विभाग को दोबारा फाइल भेजने की पुरानी व्यवस्था, विकास कार्यों में आएगी तेजी

अब राज्य में टेंडर जारी होने के बाद प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल को दोबारा वित्त विभाग को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इस नई व्यवस्था से न केवल कार्यों की गति तेज होगी बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 10:35:26

टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: राजस्थान सरकार ने खत्म की वित्त विभाग को दोबारा फाइल भेजने की पुरानी व्यवस्था, विकास कार्यों में आएगी तेजी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य की विकास परियोजनाओं की गति बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में टेंडर जारी होने के बाद प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल को दोबारा वित्त विभाग को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इस नई व्यवस्था से न केवल कार्यों की गति तेज होगी बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी।

पुरानी प्रक्रिया बन रही थी विकास में बाधा

पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में यह व्यवस्था लागू की गई थी कि कार्यकारी विभाग जब किसी योजना के लिए वित्त विभाग से सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त करता था, तब भी टेंडर प्रक्रिया के बाद अंतिम प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल को फिर से वित्त विभाग को भेजना पड़ता था। इस दोहरी प्रक्रिया में औसतन 15 से 30 दिन का अतिरिक्त समय लगता था, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी हो रही थी।

इसके परिणामस्वरूप जहां एक ओर निर्माण लागत बढ़ रही थी, वहीं दूसरी ओर आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रक्रिया को 'विकास में बाधा' मानते हुए इसे समाप्त करने का निर्देश दिया था।

अब एक ही चरण में मिलेगा पूरा अनुमोदन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने प्रक्रिया में बदलाव करते हुए इसे अधिक सरल और प्रभावी बना दिया है। अब कार्यकारी विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजे गए प्रस्ताव को यदि वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति मिल जाती है, तो उसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्यादेश जारी करने के लिए कार्यकारी विभाग स्वयं सक्षम होंगे।

इस नई व्यवस्था के तहत:

—कार्यादेश राशि के आधार पर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति की सूचना कार्यकारी विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

—फाइल को दोबारा वित्त विभाग को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

—इससे विकास कार्यों में देरी रोकी जा सकेगी और योजनाएं तय समय में पूरी हो सकेंगी।

भ्रष्टाचारमुक्त, पारदर्शी और त्वरित शासन की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पहल को राज्य में भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी शासन की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि "विकास योजनाएं केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर समय से पूरी हों, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है।"

इस निर्णय से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया में सुधार होगा, बल्कि विकास कार्यों में लगने वाला समय भी घटेगा। राज्य सरकार का मानना है कि इससे जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिलेगा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी बेहतर नियंत्रण रखा जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?