न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सर्दी का प्रहार जारी, उत्तरी हवाओं ने फिर शुरू किया हमला; 22 जिलों में कोल्डवेव अलर्ट जारी

राजस्थान में सर्दी का प्रहार जारी, उत्तरी हवाओं ने फिर शुरू किया हमला। 22 जिलों में कोल्डवेव अलर्ट, न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.4°C, मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट, ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Dec 2025 9:22:37

राजस्थान में सर्दी का प्रहार जारी, उत्तरी हवाओं ने फिर शुरू किया हमला; 22 जिलों में कोल्डवेव अलर्ट जारी

राजस्थान में सर्दी का दौर लगातार जारी है। हल्के बादलों के कारण उत्तरी हवाओं की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी, जिससे तापमान में लगभग 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से कुछ राहत मिली और तेज धूप के कारण लोग शीतलहर से थोड़ी राहत महसूस कर पाए। लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, बुधवार से फिर से ठंड लौटने वाली है। 10 और 12 दिसंबर के बीच राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कोल्डवेव के येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।

किस जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, पाली, जालौर, नागौर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, जयपुर, दौसा, टोंक और भीलवाड़ा में अति शीतलहर के लिए चेतावनी जारी की है।

फतेहपुर में ठंड का कहर

जयपुर मौसम केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। तापमान आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान जोधपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राज्य में आर्द्रता की मात्रा लगभग 35 से 100 प्रतिशत के बीच रही, जिससे मौसम की शुष्कता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के फोरकास्ट अनुसार:

अजमेर: 10.2°C

अलवर: 6.8°C

जयपुर: 11.8°C

पिलानी: 8.3°C

सीकर: 8.0°C

कोटा: 9.7°C

चित्तौड़गढ़: 11.0°C

बाड़मेर: 13.9°C

जैसलमेर: 13.4°C

जोधपुर: 12.5°C

बीकानेर: 10.6°C

चूरू: 6.8°C

श्रीगंगानगर: 9.0°C

नागौर: 5.0°C

जालौर: 11.7°C

सिरोही: 8.6°C

फतेहपुर (सीकर): 4.4°C

करौली: 7.6°C

दौसा: 6.9°C

झुंझुनूं: 8.5°C

9-12 दिसंबर तक कोल्डवेव का प्रभाव जारी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 से 12 दिसंबर तक सेंट्रल, ईस्ट और नॉर्दर्न पेनिनसुलर इंडिया में कोल्डवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल छाने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है। हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर से कुछ राहत बनी रहेगी।

नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं और बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी