न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम की दिवंगत मां पर टिप्पणी से बवाल, भाजपा का पलटवार, CM भजनलाल ने कहा – कांग्रेस-आरजेडी ने लांघीं सारी सीमाएं

बिहार चुनावी संग्राम में बड़ा विवाद! कांग्रेस-आरजेडी मंच से पीएम मोदी की दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल। भाजपा भड़की, सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस-आरजेडी पर बोला तीखा हमला और कहा – शर्म की सारी सीमाएं लांघीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 1:13:46

पीएम की दिवंगत मां पर टिप्पणी से बवाल, भाजपा का पलटवार, CM भजनलाल ने कहा – कांग्रेस-आरजेडी ने लांघीं सारी सीमाएं

जयपुर। बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाते ही राजनीतिक बयानबाज़ी भी तल्ख़ होती जा रही है। अब एक ताज़ा विवाद ने सियासत को और भड़का दिया है। दरअसल, कांग्रेस और आरजेडी के साझा मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पर भाजपा नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने देर रात कड़ा बयान जारी कर कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला।

सीएम शर्मा का तीखा बयान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि “कांग्रेस और आरजेडी ने निर्लज्जता की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी का अपमान घोर निंदनीय है। इस कृत्य को देश कभी माफ नहीं करेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार, जो ज्ञान और तप की धरती है, वहीं ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करना इन दलों की असली मानसिकता और संस्कारों को उजागर करता है। उनके अनुसार, इंडी गठबंधन के नेताओं को यह स्वीकार नहीं हो रहा कि एक साधारण मां का बेटा आज देश का प्रधानमंत्री है और जनता ने उसे पूरे दिल से अपनाया है।

“भारत की परंपरा में अस्वीकार्य”

सीएम ने कहा कि जिन पूज्य माताजी ने सादगी और संघर्षमय जीवन जिया, उनके निधन के बाद इस तरह का अपमान भारत की महान परंपराओं और संस्कृति में कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राहुल और तेजस्वी जैसे नेता सत्ता की लालसा में इस स्तर तक गिर सकते हैं, यह जनता अब बखूबी समझ रही है।

“महिलाओं के प्रति विकृत सोच”

शर्मा ने कांग्रेस और आरजेडी पर और भी करारा वार करते हुए कहा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के सम्मान में ऐतिहासिक कानून बना रहे हैं, वहीं ये दोनों शहजादे अपनी निकृष्ट सोच से महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। यह केवल पीएम की मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। कांग्रेस जब भी चुनावी हार देखती है, तो मर्यादा तोड़कर गाली-गलौज पर उतर आती है। ये खुद भी भ्रष्ट हैं और इनकी सोच भी भ्रष्ट है।”

वीडियो वायरल, भाजपा का पलटवार

बताया जा रहा है कि यह विवादित टिप्पणी दरभंगा की एक सभा में हुई, जहां से बुधवार को कांग्रेस-आरजेडी की यात्रा की शुरुआत हुई थी। उस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल रैली के साथ मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। भाजपा अब इस मुद्दे को चुनावी हथियार बनाने की तैयारी में है और कांग्रेस-आरजेडी को कठघरे में खड़ा करने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?