न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, खेलते समय कट्टे से चली गोली, 5 साल के बच्चे की मौके पर मौत

राजस्थान के कोटपूतली ज़िले में 5 साल के मासूम की देसी कट्टे से खेलते समय गोली लगने से मौत हो गई। हादसे ने पूरे गांव को गम में डूबा दिया है, पुलिस जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 1:08:41

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, खेलते समय कट्टे से चली गोली, 5 साल के बच्चे की मौके पर मौत

राजस्थान के कोटपूतली ज़िले से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। विराटनगर थाना क्षेत्र के छितौली का बरड़ा गांव में महज 5 साल के बच्चे की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मासूम देवांशु उर्फ़ देवायुष घर में अकेले खेलते समय देसी कट्टे की चपेट में आ गया और पलभर में उसकी ज़िंदगी खत्म हो गई।

अकेले खेलते हुए मिली मौत

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्चा घर पर अकेला खेल रहा था। खेलते-खेलते उसकी नज़र एक बक्से में रखे अवैध हथियार पर पड़ी। जिज्ञासा के चलते उसने उसे उठा लिया और खेल-खेल में ट्रिगर दबा दिया। जैसे ही गोली चली, सीधी उसकी कनपटी में जा लगी। गोली लगते ही मासूम लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

गोली चलने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नज़ारा देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। घर के अंदर मासूम का शव खून से लथपथ पड़ा था। तुरंत ही घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर विराटनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

गमगीन है गांव

इस घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है। परिवार का कहना है कि देवांशु उनका इकलौता सहारा और भविष्य की उम्मीद था। पिता मुकेश पहले डिफेंस अकादमी चलाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने वह काम छोड़कर पत्नी के साथ मिलकर गायन का कार्य शुरू कर दिया था। अचानक आई इस अनहोनी ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अवैध हथियार घर में कैसे पहुंचा और किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। गांववाले अब भी इस दर्दनाक घटना को याद कर सिहर उठते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?