न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर 3 अगले 14 दिन रहेगा बंद, जानिए यात्रियों की सहूलियत के लिए अब कहां से चलेंगी ट्रेनें

कोटा जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 3 को 14 दिन के लिए बंद किया गया है। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया गया है। जानिए आपकी ट्रेन अब किस प्लेटफॉर्म से चलेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 5:06:11

कोटा जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर 3 अगले 14 दिन रहेगा बंद, जानिए यात्रियों की सहूलियत के लिए अब कहां से चलेंगी ट्रेनें

कोटा: राजस्थान के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शुमार कोटा जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की दिशा में कार्य जोरों पर है। लगभग 200 करोड़ की लागत से हो रहा यह पुनर्विकास कार्य अब स्टेशन को नई पहचान देने की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज से प्लेटफार्म नंबर 3 पर 14 दिनों के लिए ब्लॉक ले लिया गया है। यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन यह बदलाव भविष्य में बेहतर सुविधाओं की नींव रखेगा।

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा जंक्शन के इस प्लेटफार्म को बंद कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है जो 22 जुलाई तक चलेगा। ब्लॉक के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर 3 से चलने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से प्लेटफार्म 2, 4 या अन्य उपलब्ध प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट किया गया है ताकि यात्रियों की यात्रा बाधित न हो।

किन ट्रेनों को कहां शिफ्ट किया गया है

- ट्रेन नंबर 61615 नागदा-कोटा मेमू अब प्लेटफॉर्म 1 की बजाय 3ए से चलाई जाएगी।

- 61614 कोटा-घाटोली मेमू को भी प्लेटफॉर्म 1 की जगह 3ए पर शिफ्ट किया गया है।

- 20982 आगरा-उदयपुर सिटी वंदे भारत अब प्लेटफॉर्म 2 की जगह प्लेटफॉर्म 1 पर रुकेगी।

- 12060 निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म 4 पर शिफ्ट किया गया है।

ये ट्रेनें प्लेटफॉर्म 3 से 4 पर शिफ्ट होंगी

- 12963 निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस

- 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस

- 22983 कोटा-इंदौर एक्सप्रेस (वाया रुठियाई)

- 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस (वाया रुठियाई)

- 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस (वाया गुना-शिवपुरी-ग्वालियर)

- 19815 मंदसौर-कोटा (वाया चित्तौड़गढ़)

- 11603 कोटा-बीना मेमू

यात्रियों से अनुरोध

अगर आप कोटा जंक्शन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो अपने ट्रेन नंबर और नए प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर लें। स्टेशन पर रेलवे की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो यात्रियों को सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने में सहायता करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?