न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खाटूश्यामजी मंदिर 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे, भक्त रात में भी कर सकेंगे दर्शन

खाटूश्यामजी मंदिर 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक 24 घंटे खुला रहेगा, भक्त रात में भी दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 250 सीसीटीवी कैमरे और 3,000 सुरक्षाकर्मी तैनात। वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद, भक्त 14 लाइनों में लगकर ही दर्शन करें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 30 Dec 2025 9:26:19

खाटूश्यामजी मंदिर 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे, भक्त रात में भी कर सकेंगे दर्शन

रींगस: खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी ने आगामी 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मंदिर को 24 घंटे के लिए खुला रखने का निर्णय लिया है। नए साल के अवसर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि भक्त कभी भी बाबा श्याम के दर्शन कर सकें। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान दर्शन के लिए कोई समय सीमा नहीं होगी और भक्त रात में भी बाबा श्याम के जयकारे लगा सकते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए


29 दिसंबर से चल रहे पांच दिवसीय मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर और मेले में निजी सुरक्षा गार्डों के अलावा पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। कुल 3,000 सुरक्षाकर्मी पूरे मेले में तैनात किए गए हैं, वहीं 250 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा का पूर्णत: मॉनिटरिंग किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद कर दिया है, ताकि आम भक्तों को कोई परेशानी न हो। रींगस से खाटूश्यामजी धाम तक वाहनों की भीड़ लगी हुई है, जबकि भक्त झंडा लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।

वीआईपी दर्शन का नाम लेकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस की निगरानी

खाटूश्यामजी में वीआईपी दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले गिरोह सक्रिय हैं। यह गिरोह भक्तों से 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक ऐंठता है। पुलिस ने 22 दिसंबर को बाबा पार्किंग से गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया था। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने भक्तों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों के झांसे में बिल्कुल न आएं।

दर्शन के लिए 14 लाइनें बनाई गईं


मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि देशभर से खाटूश्यामजी के भक्त दर्शन करने आ रहे हैं। 5 जनवरी तक मंदिर में वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है। सभी भक्त 14 निर्धारित लाइनों में लगकर ही दर्शन करें और किसी भी लापका गिरोह के झांसे में न आएं। वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी प्रकार का शुल्क न दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल