न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सोना निकालने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे 8 मजदूर, जहरीली गैस से 4 की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

जयपुर के सीतापुरा में अचल ज्वैलर्स की फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दो गंभीर हालत में भर्ती, हादसे से उठे सुरक्षा पर सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 11:57:51

जयपुर : सोना निकालने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे 8 मजदूर, जहरीली गैस से 4 की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया के ज्वैलरी ज़ोन में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ जब एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 4 मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। हादसा अचल ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में हुआ, जहाँ करीब 10 फीट गहरे टैंक की सफाई के लिए 8 मजदूरों को उतारा गया था। रात 8:30 बजे के आसपास टैंक में उतरे मजदूरों में से चार की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

चारों मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी

मरने वालों की पहचान संजीव पाल, हिमांशु सिंह, रोहित पाल (अंबेडकर नगर) और अर्पित यादव (सुल्तानपुर) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अजय चौहान और राजपाल को गंभीर हालत में RUHS में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के इस टैंक में ज्वैलरी निर्माण से निकला रसायन युक्त पानी जमा होता है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, हालांकि देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस गैस से हादसा हुआ।

सेप्टिक टैंक से सोने-चांदी के कण निकालने की प्रक्रिया

फैक्ट्री में गहनों के निर्माण के दौरान सोने-चांदी के महीन कण केमिकल के साथ टैंक में पहुंचते हैं। इन्हें अलग करने के लिए समय-समय पर टैंक की सफाई की जाती है। सोमवार को भी इसी प्रक्रिया के तहत 8 मजदूरों को उतारा गया था। अन्य ज्वैलरी फैक्ट्रियों में यह काम मशीनों से होता है, लेकिन यहां मजदूरों से काम लिया गया।

मजदूरों ने टैंक में उतरने से किया था इनकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मजदूरों ने दोपहर में टैंक में उतरने से मना कर दिया था, क्योंकि टैंक में जहरीली गैस होने की आशंका थी। इसके बावजूद दबाव बनाए जाने पर कुछ मजदूर मान गए और रात 8 बजे अमित और रोहित टैंक में उतरे। दोनों के बेहोश होने पर संजीव, मुकेश समेत बाकी मजदूर भी उन्हें बचाने के लिए अंदर गए और बेहोश हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक मजदूरों में ठेकेदार का भाई भी शामिल

मजदूरों में से सभी गोवर्धन नगर, सीतापुरा के निवासी हैं और 2023 से अचल ज्वैलर्स में ठेकेदार मुकेश पाल के माध्यम से काम कर रहे थे। मृतकों में ठेकेदार का भाई भी शामिल है। हादसे की सूचना पुलिस को एक घंटे बाद दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद अमित पाल और सूरजपाल को छुट्टी दे दी गई।

कचरे से सोने-चांदी के कण निकालने की तकनीक

छोटे कारीगर व फैक्ट्री कर्मचारी गहनों की कटिंग व स्टोन सेटिंग के दौरान गिरे कीमती धातुओं के कणों को नष्ट नहीं करते बल्कि उन्हें कचरे या पानी से अलग करते हैं। बड़ी फैक्ट्रियों में यह प्रक्रिया मशीनों से की जाती है। लेकिन यहां फैक्ट्री ने सेप्टिक टैंक में जमा गाद से यह कण निकालने के लिए मजदूरों को उतार दिया, जो हादसे की वजह बना।

पुरानी फैक्ट्री में था ओपन टैंक, नई में बनाया गया अंडरग्राउंड

सीतापुरा के G-ब्लॉक स्थित अचल ज्वैलर्स में पहले छोटी फैक्ट्री थी जहाँ टैंक ऊपर बना था, लेकिन नई फैक्ट्री बनने के बाद अंडरग्राउंड टैंक बना दिया गया। इसमें साफ-सफाई और सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं थी। सेप्टिक टैंक का गेट छोटा था और अंदर जमा केमिकल युक्त पानी जहरीली गैस का स्रोत बन गया, जिसने चार लोगों की जान ले ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?