न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: सोती महिला की नाक से नथ नोच ले गए बदमाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर थाना पुलिस ने सोती महिला की नाक से सोने की नथ चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की नथ और बाइक बरामद की। आरोपियों से कई चोरी की वारदातें भी सामने आई हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 12:15:21

जयपुर: सोती महिला की नाक से नथ नोच ले गए बदमाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर थाना पुलिस ने सोती हुई महिला के नाक से सोने की नथ तोड़कर ले जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश, रॉकी और मनोज बावरिया हैं। मुकेश और रॉकी सुन्दरपुरा के रहने वाले हैं, जबकि मनोज बावरिया गोविंदपुरा धाबाई गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई सोने की नथ बरामद कर ली है, साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है।

सोते समय वारदात को दिया अंजाम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश कुमार उर्फ लक्की (21) और रॉकी उर्फ आदेश (19), दोनों सुन्दरपुरा थाना कोटपूतली, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के निवासी हैं। वहीं मनोज कुमार उर्फ राजेश (21) गोविंदपुरा धाबाई, थाना शाहपुरा, जिला जयपुर का निवासी है। इन तीनों ने मक्खनी देवी के घर के बाहर उस वक्त वारदात को अंजाम दिया था जब वह सो रही थीं।

विशेष टीम का गठन

इस गंभीर मामले की जांच को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रजनीश पूनियां आरपीएस के निर्देशन में, सीओ शाहपुरा मुकेश चौधरी आरपीएस की निगरानी में तथा थानाधिकारी मनोहरपुर भगवान सहाय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

नथ और बाइक बरामद किया

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सूचना संकलन के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर 24 मई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज के घर के कच्चे छप्पर से चोरी की गई सोने की नथ बरामद की गई। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर बाइक भी जब्त कर ली गई है।

रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने विराटनगर और प्रागपुरा थाना क्षेत्रों में भी चोरी और नकबजनी की अन्य वारदातें करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?