न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर में युवक की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने आगरा रोड पर पथराव और ट्रैफिक जाम किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया। परिजनों ने 50 लाख मुआवजा, नौकरी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग रखी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 3:20:09

जयपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर में एक युवक की निर्मम हत्या के बाद शहर की फिजा तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आगरा रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिवार ने न्याय की मांग करते हुए धरना दिया, वहीं भीड़ ने गुस्से में आकर पथराव किया और करीब 45 मिनट तक ट्रैफिक पूरी तरह से ठप कर दिया। पुलिस ने हालात को संभालने के लिए बल प्रयोग किया, जिसमें प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच तीखी झड़प भी हुई। अधिकारी मृतक के परिजनों से लगातार बातचीत करते रहे, लेकिन परिजन अपनी मांगों से टस से मस नहीं हुए। स्थिति को देखते हुए स्थानीय बाजार भी बंद करवा दिए गए।

चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में:

पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि हत्या में संलिप्त चार संदिग्धों को राउंडअप कर लिया गया है और मुख्य आरोपी के परिवार व अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

परिजनों की मांगें और चेतावनी:

मृतक के परिवार ने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्य आरोपी अनंत की गिरफ्तारी नहीं होती, 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक संविदा नौकरी नहीं दी जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।

हमले की रात की भयावह कहानी:

रात को जब विपिन अपने घर के पास खड़ा था, तब आरोपी अनस ने उसे नाम से बुलाया और एक अंधेरी गली में ले गया। वहां घात लगाए बैठे अन्य बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। विपिन की चीख सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन अनस ने चाकू दिखाकर सभी को डराया और अपने साथियों संग भाग निकला। हत्या के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बदला पूरा होने की बात कही गई, जिसे थोड़ी देर बाद हटा दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका