न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर विकास प्राधिकरण का विस्तार: अब 17 तहसीलों के 632 गांव होंगे जेडीए के अधीन

अधिसूचना के अनुसार, 17 तहसीलों के कुल 632 गांवों को जेडीए के अधिकार क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। इनमें विराटनगर तहसील के 9 गांव भी शामिल हैं। जेडीए का क्षेत्र पहले केवल 40 किलोमीटर तक सीमित था, जिसे अब 60 किलोमीटर तक विस्तारित कर दिया गया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 11:42:00

जयपुर विकास प्राधिकरण का विस्तार: अब 17 तहसीलों के 632 गांव होंगे जेडीए के अधीन

जयपुर विकास प्राधिकरण का दायरा अब दोगुना हो चुका है। नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण यानी जेडीए का क्षेत्र अब 6000 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है, जो पहले लगभग 3000 वर्ग किलोमीटर था। इस विस्तार के साथ ही अब जयपुर ही नहीं, बल्कि कोटपूतली-बहरोड़ जिले तक जेडीए का नियंत्रण पहुंच गया है। इस बदलाव से जयपुर के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को नई दिशा मिलेगी।

इस अधिसूचना के अनुसार, 17 तहसीलों के कुल 632 गांवों को जेडीए के अधिकार क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। इनमें विराटनगर तहसील के 9 गांव भी शामिल हैं। जेडीए का क्षेत्र पहले केवल 40 किलोमीटर तक सीमित था, जिसे अब 60 किलोमीटर तक विस्तारित कर दिया गया है। इस विस्तार में जोबनेर, शाहपुरा और चाकसू नगर पालिकाओं के मास्टर प्लान में शामिल 47 गांव भी जोड़े गए हैं। जयपुर, सांगानेर और चौमूं तहसील के 14 गांव, जो पहले जेडीए की सीमा से बाहर थे, अब इसमें आ गए हैं।

इस नए विस्तार में सबसे अधिक गांव माधोराजपुरा तहसील से जोड़े गए हैं, जहां से कुल 98 गांव शामिल किए गए। बस्सी से 86, चाकसू और जमवारामगढ़ से 58-58, शाहपुरा से 55, जालसू से 51, चौमूं से 44, जोबनेर से 43, फागी से 41, आंधी से 36 और तूंगा से 25 गांव जोड़े गए हैं। इसके अलावा कोटखावदा से 14, विराटनगर से 9, दूदू से 6, और किशनगढ़-रेनवाल व फुलेरा से 4-4 गांवों को भी जेडीए में शामिल किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह विस्तार एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत मानी जा रही है। अब जेडीए इन गांवों में आधारभूत ढांचे का विकास करेगा, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण रोड नेटवर्क है। अब इन क्षेत्रों में 80 फीट या उससे चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी आस-पास के कस्बों और शहरों से बेहतर हो सकेगी। यह बदलाव उन गांवों के लिए खास फायदेमंद साबित होगा जहां जनसंख्या तो तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सड़कें संकरी और अव्यवस्थित हैं।

जेडीए अब इन सभी गांवों को आगामी मास्टर प्लान में शामिल करेगा। इसके तहत कॉलोनियों, सड़कों, सार्वजनिक सुविधाओं और विकास कार्यों की योजनाएं तैयार की जाएंगी। सरकारी और खातेदारी जमीनों के लैंड यूज में बदलाव का अधिकार भी अब जेडीए के पास होगा। इससे कृषि भूमि को आवासीय या वाणिज्यिक उपयोग में बदलने की प्रक्रिया आसान होगी और नई कॉलोनियों, हाउसिंग स्कीम्स व वाणिज्यिक योजनाओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह फैसला क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ निवेश की संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?