न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में कोरोना से एक और मरीज की मौत, राजस्थान में संक्रमण के मामलों में भी इजाफा

जयपुर में कोरोना से एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 23 हुई। राजस्थान के कई जिलों में बढ़े कोविड केस। जानें पूरी जानकारी और ताजा अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 10:29:00

जयपुर में कोरोना से एक और मरीज की मौत, राजस्थान में संक्रमण के मामलों में भी इजाफा

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है, जो अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के साथ-साथ इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जयपुर में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक 26 वर्षीय युवक की मौत की पुष्टि हुई है, जिसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह मरीज ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) से पीड़ित था और जयपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मृतक के सैंपल को आगे की जांच के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग हेतु भेज दिया गया है।

रविवार को भी एक कोरोना संक्रमित की गई थी जान

इससे पहले रविवार को भी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई थी। अस्पताल के डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि 9 मई को रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक अज्ञात मरीज को अर्धबेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। लंबे इलाज के बाद आखिरकार 25 मई को उसकी मौत हो गई।

मृतक के सैंपल भेजे गए जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए

पोस्टमार्टम से पहले मरीज का कोविड सैंपल लिया गया था और जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब मृतक के सैंपल को वायरस के वेरिएंट की पहचान करने के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर और पुणे की लैब में जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

राजस्थान में कोरोना मामलों की संख्या 23 पहुंची

इन ताजा मामलों के साथ राजस्थान में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इनमें से कुछ मरीजों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मौत की वजह केवल कोरोना है या अन्य गंभीर बीमारियाँ भी शामिल थीं।

सोमवार को 8 नए केस आए सामने

सोमवार को राज्यभर से कुल 8 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जोधपुर से 4, जयपुर से 3 और उदयपुर से 1 नया केस दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की नजर इन मामलों पर बनी हुई है और सतर्कता बरती जा रही है।

अब तक विभिन्न जिलों से रिपोर्ट हुए कोरोना मरीजों की संख्या इस प्रकार है:

अजमेर: 2

बीकानेर: 1

जयपुर: 6

जोधपुर: 4

फलोदी: 1

सवाई माधोपुर: 1

उदयपुर: 4

डीडवाना: 3

अन्य: 1

सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और समय-समय पर हाथ धोते रहें। संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?