न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, बहन के साथ पीजी हॉस्टल में रहती थी, पुलिस कर रही जांच

जयपुर के गोपालपुरा इलाके में पीजी हॉस्टल में रह रही 20 वर्षीय कोचिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बहन के बाहर होने के दौरान हुई घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 4:40:43

जयपुर: कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, बहन के साथ पीजी हॉस्टल में रहती थी, पुलिस कर रही जांच

जयपुर: राजधानी जयपुर के गोपालपुरा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बसंत विहार कॉलोनी स्थित एक पीजी हॉस्टल में रहने वाली कोचिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 20 वर्षीय निशा मीणा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से करौली जिले के टोडाभीम की निवासी थी और जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। निशा अपनी बहन के साथ उसी हॉस्टल में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

हॉस्टल संचालक की सूचना पर हरकत में आई पुलिस

बजाज नगर थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी हॉस्टल संचालक की ओर से दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया गया। अंदर निशा का शव मिला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से संपर्क कर पूछताछ की जा रही है।

एक महीने पहले ही बहन के साथ हॉस्टल में हुई थी शिफ्ट

पुलिस के अनुसार, निशा के पिता हरियाणा में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले निशा जगतपुरा इलाके में अपने चाचा के यहां रह रही थी, लेकिन करीब एक माह पहले वह अपनी बहन के साथ बसंत विहार स्थित इस पीजी हॉस्टल में रहने आई थी। दोनों बहनें साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं और नियमित रूप से कोचिंग जाया करती थीं।

बहन के बाहर जाने के दौरान हुई घटना

रविवार को निशा की बहन किसी काम से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और फोन करने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घबराई बहन ने इसकी सूचना तुरंत हॉस्टल संचालक को दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और दरवाजा खुलवाने पर अंदर का मंजर सामने आया। इस घटना से हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी