न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: सेंट्रल जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, बिजली कोठरी में मिला वाई-फाई डोंगल

जयपुर की सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक उजागर हुई, बिजली कोठरी में वाई-फाई डोंगल बरामद। पिछले महीनों में 50 से अधिक मोबाइल मिलने के मामले सामने आए। जेल प्रशासन और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Nov 2025 11:40:05

जयपुर: सेंट्रल जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, बिजली कोठरी में मिला वाई-फाई डोंगल

जयपुर: राजधानी जयपुर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जेल में अब एक वाई-फाई डोंगल मिलने का मामला सामने आया है। इससे पहले जेल में कई बार की-पेड मोबाइल और एंड्रॉयड फोन मिलने की घटनाएं भी उजागर हो चुकी हैं। इस बार सुरक्षा में चूक का खुलासा होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में लालकोठी थाने में प्रिजनर्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मुकदमा

लालकोठी थानाधिकारी प्रकाशराम ने बताया कि जेल प्रहरी राजेश सिंह तंवर ने 17 नवंबर को बिजली कोठरी के स्टोर रूम में आकस्मिक तलाशी के दौरान एक लावारिस वाई-फाई डोंगल बरामद किया। डोंगल को जब्त कर लिया गया है और अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस जांच का काम हेड कांस्टेबल जुगल किशोर को सौंपा गया है।

तीन महीनों में 50 से अधिक मोबाइल बरामद

सूत्रों के अनुसार, इस साल अगस्त से सितंबर के बीच सेंट्रल जेल में 50 से अधिक मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से कई बार मोबाइल बंदियों के पास पाए गए, जबकि कुछ बार लावारिस हालत में मिले। लगातार इस तरह की घटनाओं में वृद्धि होने पर गांधीनगर एसीपी की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन भी किया गया था। फिलहाल, जेल में मोबाइल और सिम पहुँचाने वाले नेटवर्क की कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

जेल प्रशासन और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किस तरह से तकनीकी उपकरण और मोबाइल जेल में पहुँच रहे हैं, ताकि भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी