न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंतजार हुआ खत्म! अब हैदराबाद से जोधपुर के बीच रोज़ाना सीधी ट्रेन सेवा, रेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

राजस्थान के ब्यावर स्थित सेंदड़ा रेलवे स्टेशन पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब गरीब रथ एक्सप्रेस (Train No. 12216) के इंजन में आग लग गई। रेलवे अधिकारियों की तत्परता और दमकल की मदद से आग पर समय रहते काबू पाया गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे। जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 1:52:17

इंतजार हुआ खत्म! अब हैदराबाद से जोधपुर के बीच रोज़ाना सीधी ट्रेन सेवा, रेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

दक्षिण भारत और जोधपुर के बीच वर्षों से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। जो लोग लंबे समय से हैदराबाद से जोधपुर के लिए सीधी ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने काचीगुड़ा (हैदराबाद) से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन तक रोज़ाना सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

इस बहुप्रतीक्षित सेवा का शुभारंभ आज शाम 5 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल होंगे, जो इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह न सिर्फ एक नई रेल सेवा है, बल्कि दक्षिण और पश्चिम भारत को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी साबित होगी।

सोमवार से नियमित सेवा होगी शुरू

इस नई ट्रेन सेवा की नियमित शुरुआत सोमवार से होगी। काचीगुड़ा से चलने वाली यह ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन तक अकोला, खंडवा, उज्जैन, भीलवाड़ा, अजमेर और पाली जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यात्रियों के लिए यह न सिर्फ समय की बचत का माध्यम होगी, बल्कि यात्रा को भी कहीं ज्यादा आरामदायक बनाएगी।

इस ट्रेन को नंबर 17605/17606 के तहत चलाया जाएगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस नई सेवा की घोषणा करते हुए ट्रेन की पूरी समय सारणी भी साझा की, जिससे यात्रियों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।

जोधपुर-हैदराबाद को जोड़ेगा यह नया रिश्ता

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि, “अब जोधपुर और हैदराबाद और भी करीब होंगे।” यह सेवा जोधपुर और दक्षिण भारत के बीच पहली सीधी, प्रतिदिन चलने वाली रेल कनेक्टिविटी है।

इससे न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई ऊर्जा मिलेगी। जोधपुरवासियों के लिए यह ट्रेन एक नई शुरुआत की तरह है।

यात्रा मार्ग और समय सारणी:

17606 (भगत की कोठी से काचीगुड़ा)

प्रस्थान: रात 10.30 बजे (भगत की कोठी)

अजमेर: सुबह 3 बजे

भीलवाड़ा: सुबह 5.55 बजे

उज्जैन: दोपहर 1 बजे

खंडवा: रात 10.45 बजे

नांदेड़: सुबह 7.45 बजे (अगले दिन)

आगमन: दोपहर 3.45 बजे (काचीगुड़ा)

17605 (काचीगुड़ा से भगत की कोठी):

प्रस्थान: रात 10.50 बजे (काचीगुड़ा)

नांदेड़: सुबह 7 बजे

उज्जैन: अगले दिन सुबह 4 बजे

भीलवाड़ा: सुबह 11.45 बजे

अजमेर: दोपहर 2.10 बजे

आगमन: रात 8 बजे (भगत की कोठी)

यात्रियों को मिलेगी नई राहत

इस सेवा के शुरू होने से जोधपुर के लोगों को अजमेर और उज्जैन जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के लिए एक नई, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा। अभी तक उज्जैन के लिए चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन पर ही निर्भर रहना पड़ता था, जो देर रात पहुंचती थी। अब यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर टाइमिंग का लाभ मिलेगा।

यह ट्रेन सेवा जोधपुर और दक्षिण भारत के बीच सिर्फ एक रूट नहीं, बल्कि नई संभावनाओं का सेतु बनकर उभरेगी—जो सफर को आसान बनाएगा, दिलों को जोड़ेगा और विकास की रफ्तार को तेज करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट