न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फतेहपुर में कोहरे ने मचाई तबाही, छात्रों से भरी स्कूल बस की एंबुलेंस से भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

फतेहपुर में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां छात्रों से भरी स्कूल बस एंबुलेंस से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई छात्र बाल-बाल बच गए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 12:48:22

फतेहपुर में कोहरे ने मचाई तबाही, छात्रों से भरी स्कूल बस की एंबुलेंस से भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

राजस्थान में लगातार गिरते तापमान के साथ सर्दी ने अपना असर और तेज कर दिया है। ठिठुरन भरी ठंड के चलते सुबह और देर रात सड़कों पर घना कोहरा छाया रह रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जरा सी चूक जानलेवा साबित हो रही है। इसी बीच मंगलवार को सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया।

बस और एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार टक्कर

यह भयावह दुर्घटना फतेहपुर शहर के गोडिया फतेहपुर और थेड़ी मार्ग के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, छात्रों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अचानक सामने से आ रही एंबुलेंस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक एंबुलेंस चालक के शव को कब्जे में लेकर फतेहपुर स्थित सरकारी धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस एम.आर.जे. मल्टीपर्पस साइंस स्कूल की बताई जा रही है।

हादसे के वक्त बस में सवार थे कई छात्र

पुलिस के मुताबिक, जब यह दुर्घटना हुई उस समय स्कूल बस में कई छात्र सवार थे। गनीमत रही कि छात्रों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण बस चालक को सामने से आ रही एंबुलेंस दिखाई नहीं दी। जैसे ही दोनों वाहन नजदीक आए, बस चालक नियंत्रण खो बैठा और टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में एंबुलेंस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल सदर थाना पुलिस मृतक चालक की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर कोहरे के मौसम में सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को रेखांकित कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी