न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अतिवृष्टि बनी आफत: भरतपुर संभाग में 19 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें तबाह, करौली सबसे ज्यादा प्रभावित

भरतपुर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश ने खरीफ की फसलों को गहरा नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पानी भर जाने से हजारों किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। कृषि विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक 19,170 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 6:51:36

अतिवृष्टि बनी आफत: भरतपुर संभाग में 19 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें तबाह, करौली सबसे ज्यादा प्रभावित

भरतपुर। राजस्थान में इस बार मानसून जहां आमजन को तपती गर्मी से राहत देने वाला साबित हुआ, वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर बरसा। भरतपुर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश ने खरीफ की फसलों को गहरा नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पानी भर जाने से हजारों किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। कृषि विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक 19,170 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं।

सबसे अधिक तबाही करौली जिले में हुई है, जहां अकेले 8,838 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं, भरतपुर में 1,769 और धौलपुर में 1,567 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। फसलों के बीच पानी भर जाने से खेतों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि कुछ जगहों पर बांधों के गेट तक खोलने पड़े।

बाजरा सबसे ज्यादा प्रभावित, तिल और उड़द भी चपेट में

फसलवार नुकसान के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाजरा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जिसकी 13,290 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा तिल (2,250 हेक्टेयर), उड़द (1,675 हेक्टेयर), ज्वार (918 हेक्टेयर), मूंग (353 हेक्टेयर), मूंगफली, मक्का, ग्वार और सोयाबीन की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कुल मिलाकर भरतपुर संभाग के किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

करौली जिले में 75% से अधिक खराबा 876 हेक्टेयर में दर्ज किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में आंशिक नुकसान हुआ है। भरतपुर में ज्वार और बाजरा की फसल पर असर पड़ा है, जबकि धौलपुर में अलग-अलग स्तर पर बाजरा बर्बाद हुआ है। सवाई माधोपुर में भी 270 हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे साफ है कि पूरा भरतपुर संभाग अतिवृष्टि की मार झेल रहा है।

किसानों की उम्मीदें टूटीं, राहत की आस बाकी

खेतों में पानी भरने और फसलें नष्ट होने के बाद किसान गहरे संकट में हैं। पुराबाई खेड़ा के किसान मुकेश ने बताया कि उन्होंने उधार लेकर बीज, खाद और कीटनाशक खरीदे थे, लेकिन अब जब फसलें ही नहीं रहीं तो कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है। किसान अब सरकार से फसल बीमा, आपदा राहत और कर्ज माफी जैसी योजनाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि, कई किसानों को यह भी डर है कि अगर नुकसान का सही आंकलन नहीं हुआ तो वे मुआवजे से वंचित रह जाएंगे।

कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक देशराज सिंह ने बताया कि क्षेत्रवार और फसलवार नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित नहीं रहेगा। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे फिर से खेती के लिए तैयार हो सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?