न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान संगीता फर्जी डिग्री घोटाले में गिरफ्तार, SOG की बड़ी कार्रवाई

दक्षिण एशियाई फेडरेशन (सैफ) गेम्स में दो बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक जीत चुकी, रेलवे में खेल कोटे से नौकरी पाने वाली और हरियाणा सरकार के ‘भीम पुरस्कार’ से सम्मानित संगीता का करियर अब फर्जी डिग्रियों के घोटाले में फंस गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 2:47:32

महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान संगीता फर्जी डिग्री घोटाले में गिरफ्तार, SOG की बड़ी कार्रवाई

जयपुर। कभी भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी और देश का 10 देशों में प्रतिनिधित्व करने वाली संगीता कड़वासरा आज सलाखों के पीछे है। दक्षिण एशियाई फेडरेशन (सैफ) गेम्स में दो बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक जीत चुकी, रेलवे में खेल कोटे से नौकरी पाने वाली और हरियाणा सरकार के ‘भीम पुरस्कार’ से सम्मानित संगीता का करियर अब फर्जी डिग्रियों के घोटाले में फंस गया है।

फर्जी डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क

एसओजी ने खुलासा किया कि संगीता कड़वासरा ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से जुड़े फर्जी डिग्री नेटवर्क का अहम हिस्सा थी। वह यूनिवर्सिटी में ऑब्जर्वर के तौर पर काम कर रही थी और आरोप है कि उसने संचालक जोगेंद्र सिंह के साथ मिलकर मोटी रकम लेकर बैक डेट में फर्जी डिग्रियां बांटी। एटीएस ने उसे दिल्ली से हिरासत में लिया और एसओजी को सौंपा। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

शानदार करियर से विवादों तक

संगीत कड़वासरा का खेल करियर बेहद शानदार रहा। उसने भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तानी की और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को मेडल दिलाए। रेलवे ने उसे खेल कोटे से नौकरी दी थी। लेकिन निजी जीवन में उतार-चढ़ाव के बाद उसका करियर भटक गया। पति से अलगाव के बाद उसने रेलवे की नौकरी छोड़ दी और कुछ समय पत्रकारिता में भी हाथ आजमाया। इसके बाद वह ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से जुड़ गई, जहां से उसका नाम फर्जी डिग्री घोटाले में सामने आया।

एटीएस का ‘ऑपरेशन कटुरागिनी’

आईजी विकास कुमार के अनुसार, संगीता की गिरफ्तारी के लिए एटीएस ने ‘ऑपरेशन कटुरागिनी’ चलाया। करीब 20 दिन तक निगरानी के बाद उसे गुड़गांव के एक फ्लैट से पकड़ा गया। टीम ने फ्लैट की बिजली सप्लाई काटी और जब इसका संकेत मिला कि वह भीतर छिपी है, तब दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संगीता पर एसओजी ने पहले से ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन

जानकारी के अनुसार, संगीता और जोगेंद्र सिंह लंबे समय से मिलकर अभ्यर्थियों को फर्जी डिग्रियां उपलब्ध करा रहे थे। कई अभ्यर्थियों ने मोटी रकम देकर इन डिग्रियों का फायदा उठाया। अब एसओजी उससे पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े और चेहरों को बेनकाब करने की तैयारी में है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?