न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: धौलपुर में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

धौलपुर के सिलावट रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 3:42:34

राजस्थान: धौलपुर में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। राजाखेड़ा थाना क्षेत्र की सिलावट रोड पर सोमवार को उस समय मातम पसर गया, जब डाक कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध बटेश्वर महादेव मंदिर से जल चढ़ाकर लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया गया कि कार की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। घायलों को पहले राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतक युवक की पहचान टीकापुरा निवासी 20 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। संतोष के परिजन भगवानदास ने बताया कि करीब 15 कांवड़ियों का दल गंगा जी के सोरों घाट से डाक कांवड़ लेकर निकला था। सोमवार सुबह वे बटेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करके गांव लौट रहे थे, तभी सिलावट रोड पर ईंट भट्टे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

इस हादसे में संतोष की मौके पर मौत हो गई। साथ ही 18 वर्षीय गुलशन और 20 वर्षीय सतीश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के बाद एंबुलेंस और पुलिस को कॉल किया गया, लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।

स्थानीय लोगों ने घायलों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक युवक लहूलुहान हालत में काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट