न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, आज कामिका एकादशी का भी शुभ योग

सावन के दूसरे सोमवार और कामिका एकादशी का दुर्लभ संयोग आज बना है, जिसके चलते पूरे देशभर के शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जहां भक्त जल, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 9:44:50

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, आज कामिका एकादशी का भी शुभ योग

आज का दिन श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास है। सावन के दूसरे सोमवार और कामिका एकादशी का दुर्लभ संयोग आज बना है, जिसके चलते पूरे देशभर के शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जहां भक्त जल, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु गंगा जल, नर्मदा जल, गोमती और अन्य पवित्र नदियों का जल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर रहे हैं। महिलाएं और पुरुष दोनों ही व्रत रखकर दिनभर शिव की पूजा में लीन हैं।

सावन सोमवार पर शिवभक्ति का चरम उत्साह

सावन मास में प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और इस विशेष दिन पर शिवभक्त विशेष पूजा, अभिषेक और व्रत का पालन करते हैं। सावन का यह दूसरा सोमवार इसलिए भी खास बन गया क्योंकि इसी दिन कामिका एकादशी भी पड़ी है। इस दुर्लभ संयोग ने भक्तों की श्रद्धा और भी गहरी कर दी है। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

विभिन्न स्थानों पर शिव बारात, रुद्राभिषेक, शिव पुराण पाठ और भजन कीर्तन जैसे आयोजन भी हो रहे हैं। कई जगहों पर शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा भी शुरू की है, जिसमें वे दूर-दराज के तीर्थस्थलों से जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।

भोर होते ही शुरू हुआ शिवभक्तों का तांता

सुबह होते ही श्रद्धालु परिवार सहित शिव मंदिरों में पहुंचने लगे। कई मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। पुरुष, महिलाएं और बच्चे बेलपत्र, दूध, गंगाजल, शहद और जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। खासकर युवाओं और महिला श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मंदिर प्रशासन और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली हुई थी। कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई थी, ताकि हर श्रद्धालु को शांतिपूर्वक शिवलिंग पर जल अर्पण करने का अवसर मिल सके। सुरक्षा, पानी और चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की गई।

आस्था और अध्यात्म का मेल

सावन के इस पावन सोमवार को भक्तों ने व्रत रखकर शिव की उपासना की। पंडितों और पुरोहितों के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन कराया। कुछ शिवालयों में दिनभर भजन-कीर्तन और शाम को आरती का आयोजन भी किया गया। सावन में हर सोमवार को भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी का अभिषेक करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

वहीं, धौलपुर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ ही मंदिरों के पट खुले और इसके बाद श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह-जगह भगवान शिव की पूजा-अर्चना के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे। इस मौके पर सबसे अधिक भीड़ धौलपुर के सैपऊ स्थित ऐतिहासिक महादेव मंदिर में उमड़ी। मंगला आरती के तुरंत बाद मंदिर परिसर भक्तों से भर गया। हरिद्वार, कर्णवास और सोरों से आए कांवड़िये भगवान शिव का दुग्ध, शर्करा, पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करते नजर आए। बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा विधिवत संपन्न की गई।

धौलपुर शहर के चोपड़ा मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर और बसेड़ी स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिला, पुरुष, बच्चे और युवा सभी शिव भक्ति में डूबे नजर आए। भक्तों द्वारा मंदिर परिसरों के बाहर जगह-जगह लंगर की व्यवस्था भी की गई थी, जिसमें सुबह से ही प्रसादी वितरित की जा रही थी। महंत लोकेश शास्त्री ने बताया कि इस बार सावन मास विशेष संयोग लेकर आया है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर