न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बदमाशों का उत्पात, दुकान में तोड़फोड़ कर कार में लगाई आग

दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने की दुकान में तोड़फोड़ और कार में आग, इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Dec 2025 1:17:50

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बदमाशों का उत्पात, दुकान में तोड़फोड़ कर कार में लगाई आग

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात बदमाशों ने हंगामा मचा दिया। यह घटना अवैध दुकानों को लेकर स्थानीय युवक के साथ हुए विवाद के बाद सामने आई। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और पास खड़ी कार में आग लगा दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

शाहजहांपुर टोल प्लाजा क्षेत्र में अवैध दुकानों को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। सोमवार देर रात की घटना ने इलाके में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया।

थाना अधिकारी की जानकारी

“टोल प्लाजा पर अवैध कब्जों को लेकर पहले भी कार्रवाई की गई थी। इस रात हुई घटना में आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा टोल प्रबंधन के साथ मिलकर टोल से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया जाएगा।” — प्रकीता, थाना अधिकारी

दुकान मालिक और टोल प्लाजा पर चाय का खोखा चलाने वाले शाहजहांपुर निवासी गिर्राज यादव ने बताया कि रात को बिजवाड़ चौहान निवासी रोहित सैनी, सोनू सैनी, ईश्वर यादव (नया गांव चक नंबर 2) और विकास (भोपूरी) उनके खोखे पर पहुंचे और बिना किसी वजह खोखा गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने मिट्टी से भरा डंपर लाकर दुकान पर डाल दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पास खड़ी कार में आग लगा दी, जिससे कार कुछ ही देर में जलकर राख हो गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रकीता सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी, पंखे, चाय, सिगरेट और खानपान की कई अवैध दुकानें संचालित हो रही हैं। शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण आए दिन विवाद और हिंसक घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक

पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन

अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती

जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म

'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'

CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही

राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र

मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड