न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्‍थान में 12वीं की किताब पर मचा बवाल, गांधी-नेहरू पर‍िवार छाए, मोदी को किया नजरअंदाज; मंत्री बोले, नहीं पढ़वाएंगे ये...

राजस्थान में 12वीं की किताब आजादी के बाद स्वर्णिम इतिहास को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किताब में गांधी-नेहरू परिवार का जमकर उल्लेख है, लेकिन पीएम मोदी के योगदान को नजरअंदाज किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा- ऐसी किताब बच्चों को नहीं पढ़वाएंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 12:40:33

राजस्‍थान में 12वीं की किताब पर मचा बवाल, गांधी-नेहरू पर‍िवार छाए, मोदी को किया नजरअंदाज; मंत्री बोले, नहीं पढ़वाएंगे ये...

राजस्‍थान में 12वीं की क‍िताब 'आजादी के बाद स्‍वर्ण‍िम इत‍िहास' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह किताब बच्चों को क्या इतिहास सिखा रही है, इसी पर बहस छिड़ गई है। किताब में गांधी-नेहरू परिवार और कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों पर भरपूर जानकारी है, लेकिन बीते 11 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी पर बस नाममात्र का जिक्र किया गया है। इतने लंबे कार्यकाल के बाद भी किताब में उनके योगदान की उपेक्षा देखकर राज्य सरकार ने यह फैसला किया है कि यह किताब स्टूडेंट्स को नहीं पढ़ाई जाएगी। सरकार का कहना है कि किसी भी किताब को मंजूरी देने से पहले समीक्षा बेहद जरूरी है और यह किताब मंजूरी के बिना स्टूडेंट्स तक नहीं पहुंचनी चाहिए।

कांग्रेस के शासनकाल से पढ़ाई जा रही है ये किताबें

कक्षा 11 और 12 में ‘भाग-1’ और ‘भाग-2’ नाम से ये किताबें कांग्रेस शासनकाल से चली आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पाठ्यक्रम समिति ने बिना किसी बदलाव के केवल 2025 का लेबल लगाकर पुराने संस्करण को फिर से प्रिंट करवा दिया। भाग-2 को लेकर विवाद सबसे ज्यादा है, क्योंकि इसके कवर पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीरें छपी हैं, जिससे किताब के झुकाव पर सवाल उठते हैं।

नेहरू से मनमोहन तक, तस्वीरें ही तस्वीरें, पर मोदी नदारद

किताब में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की कुल 15 से ज्यादा तस्वीरें मौजूद हैं। यहां तक कि सोनिया गांधी और अशोक गहलोत की तस्वीरें भी जगह पा गई हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भी तस्वीर इस किताब में नहीं है। इतना ही नहीं, संयोजक के प्राक्कथन में राजीव गांधी के योगदान का 80% से अधिक वर्णन है, जबकि वाजपेयी और मोदी जैसे नेताओं के योगदान की चर्चा भी न के बराबर है।

मंत्री बोले– बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे ऐसी पक्षपाती किताब

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि इस किताब में सिर्फ कांग्रेस को महिमामंडित किया गया है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे देश में अब तक सब कुछ कांग्रेस ने ही किया हो। इसमें लोकतंत्र की हत्या करने वालों की गाथाएं लिखी गई हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जैसे जननायक की उपेक्षा की गई है। हम ऐसी किताब को अपने बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भैरोंसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे जैसे वरिष्ठ नेताओं के योगदान को आखिर क्यों भुला दिया गया?

बोर्ड का जवाब– सरकार की मंजूरी से ही छपी है किताब

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा तैयार की गई किताबों को सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही प्रकाशित किया जाता है। सरकार जैसा आदेश देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुस्तक मंडल के सीईओ मनोज कुमार ने कहा कि हमारा काम केवल किताबें छापने और वितरित करने तक सीमित है। उनमें क्या छपा है, इसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?