न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोयंबटूर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन कोटा मार्ग से, अब कंफर्म टिकट भी उपलब्ध

कोयंबटूर-हरिद्वार के लिए कोटा मार्ग से स्पेशल ट्रेन, कंफर्म टिकट उपलब्ध। 24 दिसंबर से 06043/06044 वीकली ट्रेन चलेगी, 18 कोच में थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी और स्लीपर। यात्रा में दिल्ली, वडोदरा, मडगांव, उडुपी सहित कई प्रमुख शहरों में रुकावट।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 18 Dec 2025 10:19:41

कोयंबटूर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन कोटा मार्ग से, अब कंफर्म टिकट भी उपलब्ध

कोटा: रेलवे ने विंटर वेकेशन, क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। इसी क्रम में तमिलनाडु के कोयंबटूर से उत्तराखंड के हरिद्वार तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली, वडोदरा, मडगांव, उडुपी और अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ती है। टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और दोनों तरफ से कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं।

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नंबर 06043 (कोयंबटूर-हरिद्वार वीकली स्पेशल) 24 दिसंबर को रवाना होगी। कोयंबटूर से सुबह 11:15 बजे ट्रेन चलेगी और शुक्रवार सुबह 7 बजे कोटा पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार देर रात 12:05 बजे यह हरिद्वार पहुँच जाएगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 06044 (हरिद्वार-कोयंबटूर वीकली स्पेशल) 30 दिसंबर को हरिद्वार से रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार सुबह 10:30 बजे कोटा पहुंचेगी और शुक्रवार तड़के 4 बजे कोयंबटूर पहुंचने का समय है। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें थर्ड एसी के 10, थर्ड एसी इकोनॉमी के 2 और स्लीपर कोच के 4 शामिल हैं।

यात्रा का समय और मार्ग:

सीनियर डीसीएम सौरभ जैन के अनुसार, ट्रेन ऑन-डिमांड के रूप में चलाई जा रही है। कोयंबटूर से हरिद्वार की दूरी 2857 किलोमीटर है, जिसे ट्रेन लगभग 60 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। वहीं, हरिद्वार से कोयंबटूर की दूरी ट्रेन 53 घंटे 30 मिनट में पूरी करेगी।

यह ट्रेन मार्ग में कोयंबटूर, पालक्काड, शोरानूर, कोझिकोड, कन्नूर, मंगलूरु, उडुपी, कुंडापुरा, मूकाम्बिका रोड बिंदूर, कारवार, मडगांव, थिविम, रत्नागिरी, चिपलून, रोहा, पनवेल, वसई रोड, उधना, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, मथुरा, हज़रत निज़ामुद्दीन, गाजियाबाद और रुड़की स्टेशन पर रुकती जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी