न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौमूं में शांति बहाल, अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात, इंटरनेट सेवा आज भी बंद

चौमूं में हालात सामान्य, अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात, इंटरनेट सेवा आज भी बंद। पत्थरबाजों की गिरफ्तारी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 3:27:18

चौमूं में शांति बहाल, अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात, इंटरनेट सेवा आज भी बंद

जयपुर: चौमूं में हाल के तनावपूर्ण हालात अब लगभग सामान्य हो गए हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त जारी है। यह तनाव धार्मिक स्थल के पास लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर शुरू हुआ था। विवाद क्रिसमस डे की आधी रात को हिंसक रूप ले गया, जब कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

चौमूं में आज भी इंटरनेट सेवा पर 24 घंटे की रोक जारी है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जयपुर (पश्चिम) डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार और स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश ने भी मौके का निरीक्षण किया। पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।

पत्थरबाजों की गिरफ्तारी: डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात है। अब तक 110 पत्थरबाजों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कुछ पर मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और स्थानीय इनपुट के आधार पर की गई है, और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

सख्त निगरानी और सुरक्षा: घटना के बाद से चौमूं में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शहर में जनजीवन सामान्य हो चुका है और बाजार भी खुल गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी