न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई बना चोर: बहन की गैरमौजूदगी में लाखों की चोरी कर फरार

अजमेर के शक्ति नगर में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना, जहां एक युवक ने अपनी ही मौसेरी बहन के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लाखों के गहने और नकदी लेकर भागा आरोपी भाई, पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 7:25:10

भाई बना चोर: बहन की गैरमौजूदगी में लाखों की चोरी कर फरार

राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित अलवर गेट थाना क्षेत्र के शक्ति नगर आम का तालाब इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी मौसेरी बहन के घर पर ही आरोपी भाई ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिस घर में कभी हंसी-ठिठोली और अपनापन गूंजता था, वहीं अब विश्वास टूटने की टीस छाई हुई है।

बीती देर शाम जब पीड़िता कुछ जरूरी काम से घर से बाहर गई थी, तो इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी भाई नौरत ने पीछे के रास्ते से छत के जरिए घर में प्रवेश किया। उसे शायद इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि वो उसी बहन का घर लूट रहा है, जिसने कभी उसे अपनापन दिया था। आरोपी ने अलमारी में रखें लाखों कीमत के सोने के आभूषणों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के दौरान घर में मौजूद पालतू कुत्ते को भी आरोपी ने एक अलग कमरे में बंद कर दिया, ताकि कोई शोर-शराबा न हो। जब पीड़िता वापस घर लौटी तो देखा कि अलमारी अस्त-व्यस्त पड़ी हुई थी, तो उसका दिल धड़क उठा। कुछ पल के लिए वह समझ ही नहीं पाई कि घर में ऐसा कौन कर सकता है।

उसे चोरी का शक हुआ और उसने तुरंत आसपास देखा, तो उसकी नजर घर के पीछे के रास्ते पर पड़ी, जहां आरोपी भाई नौरत को कूदता हुआ देखा गया। उसी क्षण उसकी आंखों में भरोसे की जगह सवालों ने ले ली। इस पर उसने तुरंत अलवर गेट थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब अपने ही पीठ में खंजर घोंप दें, तो इंसान को सबसे पहले अपने रिश्ते ही डराने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?