न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर में फिरौती को लेकर फायरिंग, रोहित गोदारा के नाम से मांगी गई 5 करोड़ की रकम

सादुलगंज में एक व्यापारी के घर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग पूरी न करने पर किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 12:57:12

बीकानेर में फिरौती को लेकर फायरिंग, रोहित गोदारा के नाम से मांगी गई 5 करोड़ की रकम

बीकानेर शहर बुधवार तड़के गोलियों की आवाज़ से दहल उठा, जब पॉश इलाके सादुलगंज में एक व्यापारी के घर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग पूरी न करने पर किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

सुबह-सुबह गूंजे गोलियों के धमाके

मामला बुधवार सुबह करीब 4:27 बजे का है, जब धनपत चायल और सुखदेव चायल के परिवार सादुलगंज स्थित घर में सो रहे थे। तभी दो बाइक सवार युवक पहुंचे और घर के बाहर 6 से 7 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई इस वारदात से पूरा परिवार दहशत में आ गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।

रोहित गोदारा के नाम से मांगी थी फिरौती

कांग्रेस नेता धनपत राय ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। इस बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी और मामला पहले से जांच में था। अब फायरिंग की घटना से पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है।

पुलिस ने कसी नाकाबंदी, अलग-अलग टीमें गठित

फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि बाइक सवार आरोपियों का सुराग लगाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके की नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

दो दिन पहले भी पकड़े गए थे आरोपी

गौरतलब है कि दो दिन पहले बीकानेर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल बरामद की थी। पूछताछ में सामने आया था कि वे शहर में किसी बड़ी फिरौती की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में मौजूदा घटना के बाद पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही है।

यह घटना न केवल बीकानेर में अपराध जगत की सक्रियता को उजागर करती है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि गैंगस्टर नेटवर्क किस तरह से व्यापारियों और राजनेताओं को निशाना बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?