न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया, रावणों को खत्म करेंगे', सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर हमला

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सहकार सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया गया था। अभियान के तहत राज्य में सहकारी समितियों को सशक्त बनाया जाएगा और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 4:24:05

'सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया, रावणों को खत्म करेंगे', सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर हमला

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में 'सहकार सदस्यता अभियान' का औपचारिक शुभारंभ किया। यह अभियान 2 से 15 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहकारिता की सामाजिक और आर्थिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार इस क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सहकारिता में कई रावण हैं, जिन्हें समाप्त करना आवश्यक है, क्योंकि कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' विज़न और नई सहकारिता नीति के अनुरूप सहकारिता के दायरे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

भ्रष्टाचार और दशहरा का संदेश

भजनलाल शर्मा ने कहा, "आज दशहरा है, इसलिए सहकारिता में भ्रष्टाचार के रावणों को खत्म करना आवश्यक है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के कारण सहकारिता की फाइलों के पन्नों को फाड़ दिया। जिस सहकारिता के जरिए किसानों को आर्थिक मजबूती दी जा सकती थी, उसी सहकारिता के जरिए किसानों को कर्ज के बोझ तले दबाया गया। लेकिन अब डबल इंजन की सरकार के तहत उनके कारनामे बेनकाब होंगे और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।"

माइक खराबी से हुई असुविधा

मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान कई बार माइक में खराबी आई, जिससे उनकी बात लोगों तक ठीक से नहीं पहुँच सकी। समारोह में बैठे लोग कई बार सरकार की नीतियों और सहकारिता सुधारों के बारे में उनकी बातों को अधूरा सुन पाए। मुख्यमंत्री के चेहरे पर गंभीरता स्पष्ट दिखी, जैसा कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के बांसवाड़ा दौरे के दौरान भी देखा गया था, जब संवाद के दौरान माइक में समस्या आई थी।

सहकार सदस्यता अभियान की रूपरेखा

राज्य में कुल 8,200 से अधिक पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियाँ) के स्तर पर इस अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं और युवाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान नई पैक्स के गठन, सदस्यता राशि प्राप्ति, भूमिहीन पैक्स में गोदाम निर्माण के लिए भूमि आवंटन जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही नवीन सहकारी कानून के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी जनसाधारण तक पहुँचाने और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लंबित आवेदन की ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग का कार्य भी किया जाएगा।

अधिकारियों की मॉनिटरिंग और ज़ोनवार योजना

सहकारिता मंत्री गौतम दक ने बताया कि अभियान अवधि के दौरान प्रतिदिन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। एक दिन में न्यूनतम 155 और अधिकतम 769 पैक्स में शिविर होंगे। अभियान के दौरान अजमेर जोन में 1,443, भरतपुर में 826, जोधपुर में 1,436, उदयपुर में 1,399, कोटा में 815, बीकानेर में 1,099 और जयपुर में 1,276 पैक्स में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक पैक्स का गठन नहीं हुआ है, वहां 'ग्रामीण सेवा शिविरों' के तहत अभियान से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

सहकारिता नेटवर्क का विस्तार और किसानों को लाभ

मंत्री गौतम दक ने बताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से राज्य का सहकारी आंदोलन और मजबूत होगा। सभी ग्राम पंचायतों में पैक्स का गठन होने से सहकारिता का नेटवर्क व्यापक होगा। भूमिहीन पैक्स को भूमि आवंटित होने से नए गोदाम बनेंगे, जिससे अन्न की बर्बादी रोकी जा सकेगी। किसानों को कम दाम पर अपनी उपज बेचने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी और गोदामों के किराए से पैक्स की आय बढ़ेगी। नवीन सहकारी कानून से समितियों के कामकाज में पारदर्शिता और गति आएगी। लंबित आवेदन की ई-केवाईसी और आधार सीडिंग होने से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित पात्र किसानों को लाभ मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट