न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा का बयान— अरावली के एक भी पत्थर से नहीं होगा खिलवाड़

अरावली खनन नियमों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासत गरमाई। भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा और कैलाश वर्मा ने कांग्रेस के आरोप खारिज करते हुए कहा—अरावली का एक भी पत्थर सुरक्षित रहेगा, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 6:33:19

प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा का बयान— अरावली के एक भी पत्थर से नहीं होगा खिलवाड़

अरावली पर्वतमाला से जुड़े खनन नियमों पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद राजस्थान समेत चार राज्यों में अरावली संरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है और जनआंदोलन का रूप देने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस के आरोपों और विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा और कैलाश वर्मा ने कांग्रेस के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार की नीयत और नीति दोनों साफ हैं और अरावली का एक भी पत्थर नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का पुराना तरीका रहा है—तुष्टीकरण और भ्रम फैलाना। जनता को गुमराह करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। भाजपा सरकार का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है कि अरावली के संरक्षित क्षेत्र की स्पष्ट परिभाषा तय की जाए और अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

“अरावली का एक भी पत्थर सुरक्षित रहेगा”

रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पहले सीएए कानून को लेकर भ्रम फैलाया, फिर एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह किया और अब अरावली के मुद्दे पर झूठी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डोटासरा और कांग्रेस के अन्य नेता तथ्यों को नजरअंदाज कर जनता में डर और भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राजस्थान की भजनलाल सरकार अरावली के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जब तक अरावली क्षेत्र की स्पष्ट वैज्ञानिक और कानूनी परिभाषा के आधार पर कोई ठोस योजना नहीं बन जाती, तब तक किसी भी तरह का नया खनन पट्टा जारी नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस के दौर में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि वर्ष 2002 में जब अरावली क्षेत्र की परिभाषा तय की गई थी, उस समय कांग्रेस की ही सरकार थी और उसी दौर में सबसे ज्यादा खनन पट्टे जारी किए गए। 100 मीटर वाला नियम भी कांग्रेस सरकार की देन है। आज वही कांग्रेस खुद अपने किए को स्वीकार भी कर रही है और साथ ही भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस ने कभी पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई बड़ा अभियान चलाया? भाजपा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान चलाकर 750 एकड़ में वृक्षारोपण किया, कांग्रेस एक भी ठोस उदाहरण पेश नहीं कर सकती।

अवैध खनन पर कार्रवाई के आंकड़े गिनाए

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस के आंकड़ों को भ्रामक बताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में भाजपा सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की है। इस अवधि में 20,526 प्रकरण दर्ज किए गए, 211.26 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया, 2,228 एफआईआर दर्ज हुईं और 1,175 लोगों की गिरफ्तारियां की गईं। इसके अलावा 19,744 वाहन और मशीनें जब्त की गईं। केवल अरावली क्षेत्र में ही दो वर्षों में 10,966 मामले दर्ज कर 136.78 करोड़ रुपये की वसूली की गई, 1,002 एफआईआर दर्ज हुईं, 10,616 वाहन जब्त किए गए और 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े कांग्रेस के झूठे दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं।

कांग्रेस को समझ ही नहीं अरावली की परिभाषा: कैलाश वर्मा

भाजपा प्रवक्ता कैलाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को खुद यह नहीं पता कि अरावली हिल्स की वास्तविक परिभाषा क्या है। जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर वन एवं पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। इसके बावजूद कांग्रेस नेता जानबूझकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए जनता को भ्रमित कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता अब इनके हथकंडों को अच्छी तरह समझ चुकी है।

कैलाश वर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस बात का दर्द है कि भाजपा ने योजनाओं को सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ा है। भाजपा ने ‘राम जी’ के नाम से योजनाएं शुरू कीं, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में योजनाओं के नाम एक ही परिवार के इर्द-गिर्द रखे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने आयुष्मान भारत का नाम बदलकर चिरंजीवी, अन्नपूर्णा योजना को इंदिरा रसोई और जल स्वावलंबन योजना को राजीव गांधी के नाम पर रखा।

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की भाषा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ‘संगठित गिरोह’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल अमर्यादित है। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि भाजपा की भजनलाल सरकार प्रकृति संरक्षण के प्रति पूरी तरह गंभीर है और अरावली पर्वतमाला पूरी तरह सुरक्षित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?