न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत, 32 से अधिक झुलसे – गांव में मचा हड़कंप, सड़क पर जाम

अलवर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत और 32 से अधिक लोग झुलसे। हादसे के बाद गांव में तनाव और विरोध प्रदर्शन, जांच में जुटा प्रशासन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 4:32:47

करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत, 32 से अधिक झुलसे – गांव में मचा हड़कंप, सड़क पर जाम

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के बीचगावा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हरिद्वार से लाई गई कांवड़ की परिक्रमा के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 से अधिक कांवड़िए और ग्रामीण बुरी तरह झुलस गए। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

हरिद्वार से लाए थे पवित्र गंगाजल की कांवड़

तहसीलदार ममता कुमारी ने जानकारी दी कि गांव के लोग हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे थे और परंपरागत रूप से गांव में कांवड़ की परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने की यह घटना हुई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल आठ लोग अलवर रेफर

झुलसे हुए लोगों को गढ़ीसवाईराम के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत राजीव गांधी सामान्य अस्पताल, अलवर रेफर किया गया। वहीं 3 से 4 लोगों का इलाज लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में जारी है।

सड़क जाम कर जताया विरोध, मौके पर तनाव

इस दर्दनाक हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और कांवड़ियों ने लक्ष्मणगढ़-मंडावर मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

करंट लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

तहसीलदार ममता कुमारी ने बताया कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि करंट हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से लगा या किसी टूटे तार के कारण। मामले की जांच की जा रही है और विद्युत विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है।

प्रशासन मौके पर मुस्तैद

प्रशासन और विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल जारी है। इस दुखद हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरा दुख और नाराजगी है। जिला प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच का भरोसा दिलाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?