न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भ्रष्टाचार पर एसीबी का प्रहार: जयपुर में जेल प्रहरी, भीलवाड़ा में सरपंच और ईमित्र संचालक रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े

जयपुर जिला कारागार में एक जेल प्रहरी को बंदी के परिजन से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि भीलवाड़ा के जहाजपुर में सरपंच और ईमित्र संचालक को मिलकर एक सफाई ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़ा गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 10:19:25

भ्रष्टाचार पर एसीबी का प्रहार: जयपुर में जेल प्रहरी, भीलवाड़ा में सरपंच और ईमित्र संचालक रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीबी ने बुधवार को दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। जयपुर जिला कारागार में एक जेल प्रहरी को बंदी के परिजन से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि भीलवाड़ा के जहाजपुर में सरपंच और ईमित्र संचालक को मिलकर एक सफाई ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़ा गया। ये दोनों मामले भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुंचने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।

जयपुर में जेल प्रहरी 26 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर तृतीय चौकी ने जिला कारागार में पदस्थ जेल प्रहरी जगवीर सिंह को 26 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने यह राशि एक बंदी को जेल में परेशान नहीं करने के एवज में उसके भाई से मांगी थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि उसका भाई फिरौती के एक केस में आठ दिनों से जेल में बंद है और वहां उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रहरी जगवीर सिंह 70 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था।

सत्यापन के बाद डीआईजी राहुल कोटोकी, एएसपी ज्ञानप्रकाश नवल और सीआई नाथूलाल बंशीवाल की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भीलवाड़ा में सरपंच और ईमित्र संचालक ने मिलकर ली 24 हजार की रिश्वत

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड के इटुंदा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया। यहां की सरपंच अनुसिंह मीणा और ईमित्र संचालक परमेश्वर मीणा को एक सफाई ठेकेदार से 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने बताया कि पंचायत में सफाई कार्य का बिल पास करवाने के लिए सरपंच रिश्वत मांग रही थी।

एसीबी डिप्टी एसपी पारसमल के अनुसार, शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई और बुधवार को इटुंदा ग्राम पंचायत के पास दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इन दोनों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

एसीबी की सख्ती से हड़कंप, पारदर्शिता की ओर बढ़ता प्रशासन

राज्य में एसीबी की बढ़ती सख्ती और लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह स्पष्ट हो रहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों के लिए अब बचाव का रास्ता सीमित होता जा रहा है। जयपुर और भीलवाड़ा की ये कार्रवाइयां न केवल भ्रष्टाचार की रोकथाम में मील का पत्थर साबित होंगी, बल्कि जनता में भी विश्वास पैदा करेंगी कि सरकारी तंत्र अब जवाबदेह बन रहा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की ये दो ताज़ा कार्रवाइयां इस बात का संकेत हैं कि राजस्थान सरकार अब शिथिलता नहीं, बल्कि कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की नीति पर चल रही है। चाहे जेल प्रहरी हो या ग्राम पंचायत प्रतिनिधि — रिश्वतखोरी की कोई भी घटना अब छुप नहीं पाएगी। उम्मीद की जानी चाहिए कि ऐसी कार्रवाइयों से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी का स्तर और बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?