न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘क्रिकेटरों के साथ रील्स और फोटोशूट में व्यस्त थी सरकार…’, बेंगलुरु भगदड़ पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कई मौतों के बाद बीजेपी और जेडीएस ने कांग्रेस सरकार पर लापरवाही और फोटोशूट में व्यस्त रहने का आरोप लगाया। हादसे पर गरमाई सियासत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 7:28:37

‘क्रिकेटरों के साथ रील्स और फोटोशूट में व्यस्त थी सरकार…’, बेंगलुरु भगदड़ पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की आईपीएल 2025 जीत के जश्न से पहले मची भगदड़ ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए, जिसके बाद बीजेपी और जेडीएस ने कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा कर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया ‘आपराधिक लापरवाही’ का आरोप

कर्नाटक बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर कांग्रेस सरकार को हादसे का पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का कहना है कि न तो प्रशासन ने भीड़ का अनुमान लगाया, न सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए, और न ही आपात स्थिति से निपटने की कोई योजना थी।

बीजेपी ने पोस्ट में लिखा, “7 लोग मारे गए, कई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं — वजह है कांग्रेस सरकार की लापरवाही। न कोई भीड़ नियंत्रण, न बुनियादी सुविधाएं, सिर्फ अराजकता। जब लोग दम तोड़ रहे थे, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार क्रिकेटरों के साथ रील्स और फोटोशूट में व्यस्त थे। शर्मनाक है ये ‘फोटो-ऑप’ कांग्रेस सरकार। ये सिर्फ लापरवाही नहीं, आपराधिक लापरवाही है। कांग्रेस के हाथ निर्दोषों के खून से सने हैं।”

कुमारस्वामी ने भी जताया दुख, कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को पूरी तरह से असफल बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा: “RCB की जीत से पहले ही लोगों की मौत बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली है। इस त्रासदी की मुख्य वजह है पूरी तरह से तैयारियों की कमी और एहतियाती उपायों का अभाव। कांग्रेस सरकार को इस आपदा की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा मिलनी चाहिए और मृतकों के परिवारों तक तुरंत मुआवजा और सहायता पहुंचाई जाए।”

कुमारस्वामी ने यह भी मांग की कि स्टेडियम और विधान सौधा के पास जमा फैंस को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए आपात व्यवस्था तुरंत लागू की जाए।

‘जवाबदेही तय होनी चाहिए’: अमित मालवीय

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा: “बेंगलुरु में भगदड़ की दुखद घटना — जश्न का माहौल भयावह दुःस्वप्न में बदल गया। कर्नाटक सरकार द्वारा आरसीबी की जीत के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की विफलता के कारण 7 लोगों की जान गई, 16 घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। ये घटना रोकी जा सकती थी। सरकार की प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह त्रासदी हुई है। जवाबदेही तय होनी चाहिए, यह मौतें संयोग नहीं, लापरवाही का परिणाम हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती