न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु भगदड़ पर खरगे ने माना प्रशासन की चूक, BJP पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक सरकार ने प्रशासन की चूक मानी है। मंत्री प्रियांक खरगे ने हादसे के लिए माफी मांगी और बीजेपी पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया। जानिए पूरी घटना की विस्तृत जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 2:25:28

बेंगलुरु भगदड़ पर खरगे ने माना प्रशासन की चूक, BJP पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

बेंगलुरु में आरसीबी की जीत के बाद हुए जश्न के दौरान भगदड़ की दर्दनाक घटना को लेकर कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे का बयान सामने आया है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि यह प्रशासन की लापरवाही थी और अगर थोड़ी सतर्कता बरती जाती, तो इतना बड़ा हादसा टल सकता था। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए उस पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया।

भीड़ में मची अफरा-तफरी, मातम में बदला उत्सव

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के बाद आयोजित स्वागत समारोह में लाखों लोग जुट गए। जश्न के माहौल में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

कर्नाटक सरकार ने स्वीकारी गलती

घटना के बाद मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि प्रशासन से चूक हुई है। बेहतर योजना और तालमेल से इस दुर्घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने बताया कि स्टेडियम की अधिकतम क्षमता 35,000 है, लेकिन कार्यक्रम के दौरान 2 से 3 लाख लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। उन्होंने कहा, “हमने अपनी ओर से प्रयास किए, पर crowd control में असफल रहे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जिम्मेदारी ली है और अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।”

बीजेपी पर तीखा हमला

प्रियांक खरगे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें ज़मीनी हालात से कोई सरोकार नहीं है, उनका मकसद केवल हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देना होता है। उन्होंने बताया कि जब हमने बीजेपी नेताओं को विक्ट्री परेड के लिए आवश्यक तैयारियों की कमी बताई, तो उन्होंने हमें टीम का अपमान करने वाला कहा। बाद में वही लोग अब हमें नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी भी किसी मुद्दे को राजनीतिक फायदे के बिना नहीं छोड़ती, चाहे वह राष्ट्रीय भावना ही क्यों न हो।

बीजेपी ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बीजेपी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में कर्नाटक सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया। प्रवक्ताओं ने पूछा कि क्या यह सिर्फ एक हादसा था? क्या यह साधारण भगदड़ थी? मुख्यमंत्री का यह कहना कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, गैर-जिम्मेदाराना है। बीजेपी ने इसे सीएम और डिप्टी सीएम के आपसी मतभेद का नतीजा बताया। उन्होंने सवाल किया कि जब स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, तो 3 लाख लोग कैसे पहुंच गए? विक्ट्री परेड किसके कहने पर हुई? ऑर्गनाइज़र और पुलिस के बीच समन्वय क्यों नहीं था?

बाहर मातम, अंदर जश्न

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एक ओर स्टेडियम के बाहर लोगों की मौत हो रही थी और अंदर जीत का जश्न मनाया जा रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सभी को मालूम था कि इतने फैंस सड़कों पर आएंगे, तो पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? क्या मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे? उन्होंने दावा किया कि इस दौरान 25 हजार अतिरिक्त टिकट बेचे गए। राहुल गांधी कहां हैं? क्या वो इस मुद्दे पर सीएम और डिप्टी सीएम को जवाबदेह ठहराएंगे?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती