Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड सरकार ने 16वें वित्त आयोग से मांगे 3.03 लाख करोड़, विशेष संरक्षण की उठाई मांग

झारखंड सरकार ने राज्य के समेकित और समावेशी विकास के लिए 16वें वित्त आयोग से कुल 3,03,527 करोड़ रुपये के केंद्रीय अनुदान की मांग की है। आ

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 30 May 2025 8:17:57

झारखंड सरकार ने 16वें वित्त आयोग से मांगे 3.03 लाख करोड़, विशेष संरक्षण की उठाई मांग

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के समेकित और समावेशी विकास के लिए 16वें वित्त आयोग से कुल 3,03,527 करोड़ रुपये के केंद्रीय अनुदान की मांग की है। आयोग की अध्यक्षता कर रहे अरविंद पनगढ़िया और उनकी टीम के चार दिवसीय राज्य दौरे के दौरान यह मांग की गई।

क्या कहा सरकार ने?

राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने आयोग के समक्ष एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें बताया गया कि झारखंड खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, लेकिन इसका जितना दोहन देश के लिए किया जाता है, उसके अनुपात में झारखंड को केंद्रीय अनुदान नहीं मिल रहा।

किन क्षेत्रों के लिए मांगा गया कितना अनुदान?

—आधारभूत संरचना विकास – ₹2,01,772 करोड़ (सड़क, पुल, ग्रामीण विकास, परिवहन, ऊर्जा, शहरी विकास, उद्योग, पर्यटन आदि)

—सामाजिक सेक्टर – ₹44,447 करोड़ (शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-कल्याण आदि)

—कृषि, वन एवं जल संसाधन – ₹41,388 करोड़

—गृह, पंचायती राज, भूमि सुधार व राजस्व – ₹17,918 करोड़

क्या बोले मंत्री?

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, उच्च शिक्षा व नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, और जल संसाधन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने एक स्वर में कहा कि झारखंड को विकास की दौड़ में आगे लाने के लिए विशेष सहायता की ज़रूरत है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, “आयोग ने राज्य की ज़रूरतों को समझने में रुचि दिखाई है और सकारात्मक रुख दिखाया है।”

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि राज्य की विशिष्ट परिस्थितियों और पिछड़ेपन को ध्यान में रखते हुए विस्तृत दस्तावेज आयोग को सौंपा गया है।

झारखंड सरकार को उम्मीद है कि आयोग राज्य के साथ वित्तीय न्याय करेगा और विकास की गति को तेज करने में मददगार साबित होगा। आयोग ने आश्वासन दिया है कि वह संवैधानिक दायरे में रहकर समुचित निर्णय लेगा।

यह मांग आने वाले वर्षों में झारखंड के ढांचागत और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ा निर्णायक कदम साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख