न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पिता शिबू सोरेन भारत रत्न थे और सदैव रहेंगे', पद्मभूषण सम्मान पर बोले झारखंड CM हेमंत सोरेन

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत पिता शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर खुशी जताई और कहा, शिबू सोरेन भारत रत्न थे और रहेंगे, वहीं झामुमो ने भारत रत्न की मांग दोहराई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 26 Jan 2026 10:24:57

'पिता शिबू सोरेन भारत रत्न थे और सदैव रहेंगे', पद्मभूषण सम्मान पर बोले झारखंड CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता और वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा पर रविवार (25 जनवरी) को केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग को फिर से जोर देकर उठाया।

शिबू सोरेन का नाम उन 13 हस्तियों में शामिल है जिन्हें इस वर्ष देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान – पद्म भूषण के लिए चुना गया। इस घोषणा के बाद झारखंड की राजनीति में प्रतिक्रियाओं की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे झारखंड और आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात बताया।

केंद्र सरकार के प्रति आभार

हेमंत सोरेन ने कहा, “हम सबके प्रिय और आदरणीय बाबा स्व दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा के लिए, झारखंड की जनता की ओर से मैं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।"

उन्होंने आगे कहा, “उनका जीवन सिर्फ राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं था। उनका सम्पूर्ण जीवन समता, समावेशी विकास, सामाजिक न्याय, आदिवासी अस्मिता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष का साक्षी है।"

झारखंड आंदोलन का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा, “यही संघर्ष दशकों की सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई के बाद झारखंड को उसका अलग राज्य दिलाने में निर्णायक रहा।"

उन्होंने यह भी जोड़ा, “झारखंड की जनता के दिलों में, और देश के आदिवासी समाज में लद्दाख से केरल और राजस्थान से असम तक, शिबू सोरेन जी भारत मां के सच्चे सपूत हैं – भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।"

झामुमो की भारत रत्न की मांग

झामुमो ने एक बयान जारी कर कहा कि शिबू सोरेन को केवल पद्म भूषण से नहीं बल्कि भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह मांग भविष्य में भी निरंतर उठाई जाएगी। झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि वह पद्म भूषण के लिए केंद्र सरकार की आभारी हैं, लेकिन उनके अनुसार शिबू सोरेन भारत रत्न के सच्चे अधिकारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत