न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर एंबुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रहे विमान में कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट जारी

झारखंड के चतरा में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की मौत, मृतकों में पायलट, को-पायलट, मरीज और मेडिकल स्टाफ शामिल। हादसे का कारण खराब मौसम या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 24 Feb 2026 8:20:13

एयर एंबुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रहे विमान में कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट जारी

झारखंड के चतरा जिले में एक दुखद विमान दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ विमान एक एयर एंबुलेंस था, जिसमें रांची में भर्ती बर्न इंजरी के एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। रेस्क्यू टीम ने सभी सात शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

हादसा कहां और कैसे हुआ?

विमान ने रांची एयरपोर्ट से शाम 7 बजकर 11 मिनट पर उड़ान भरी थी और इसे रात साढ़े 8 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन उड़ान के महज 23 मिनट बाद, यानी शाम 7 बजकर 34 मिनट पर, विमान का संपर्क ATC से टूट गया। इसके बाद यह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के पास हुई, और विमान का मलबा कसरिया गांव के जंगल में गिरा। शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण एयर एंबुलेंस दुर्घटना का शिकार हुई।

हादसे के वक्त विमान में कौन-कौन थे?

इस दुखद हादसे में विमान में कुल सात लोग सवार थे। इनमें दो क्रू मेंबर, मरीज और उनके साथ आने वाले अटेंडेंट, एक डॉक्टर और एक पारा मेडिकल स्टाफ शामिल थे। मृतकों की सूची इस प्रकार है:

कैप्टन विवेक विकास भगत – पायलट

कैप्टन सवराजदीप सिंह – को-पायलट

संजय कुमार – मरीज

अर्चना देवी – मरीज की परिजन

ध्रुव कुमार – मरीज के परिजन

विकास कुमार गुप्ता – डॉक्टर

सचिन कुमार मिश्रा – पारा मेडिकल स्टाफ

सिविल एविएशन टीम आज चतरा पहुंचेगी

हादसे के बाद चतरा जिले में जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। इसके साथ ही DGCA ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज सिविल एविएशन की टीम चतरा पहुंचकर ब्लैक बॉक्स को बरामद करने की योजना बना रही है।

रेडबर्ड कंपनी की एयर एंबुलेंस थी हादसे का शिकार

दुर्घटना का शिकार एयर एंबुलेंस रेडबर्ड कंपनी की थी। यह विमान VT-AJV रजिस्टर्ड, रेडबर्ड एयरवेज का बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L मॉडल था। अब एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AIB) दुर्घटना की जांच करेगी और उनकी टीम भी हादसे की साइट पर पहुंच रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत