न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर में सेना की बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दो आतंकियों को मार गिराया। केरन सेक्टर में हुई इस कार्रवाई से पाकिस्तानी आतंकियों की साजिश नाकाम रही। वहीं श्रीनगर में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी हमला टाल दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 9:26:16

जम्मू-कश्मीर में सेना की बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकियों की नापाक कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास केरन सेक्टर में हुई इस कार्रवाई में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। खुफिया एजेंसियों से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर सेना ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

चिनार कोर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गश्त के दौरान जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और तुरंत जवाबी कार्रवाई की। जब सैनिकों ने संदिग्धों को रुकने की चेतावनी दी, तो आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मौके पर ही ढेर हो गए। क्षेत्र में अभी तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इलाके में और कोई घुसपैठिया मौजूद न हो।

श्रीनगर में आतंकी साजिश नाकाम, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

इसी बीच, श्रीनगर पुलिस ने भी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद कर एक संभावित आतंकी हमले को टाल दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार को ममता चौक, कोनाखान डलगेट के पास नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की काली मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन बाइक सवार और पीछे बैठे दो लोगों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान शाह मुतैयब और कामरान हसन शाह (दोनों निवासी कुलीपोरा, खानयार, श्रीनगर) और मोहम्मद नदीम (निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में खानयार के कावा मोहल्ला में रह रहा था। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी इस हथियार और गोला-बारूद का इस्तेमाल कर किसी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इस मामले में खानयार पुलिस थाने में यूएपीए और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने कई बार आतंकी साजिशों को नाकाम किया है। कुपवाड़ा में हुई इस ताजा कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि भारतीय सेना सीमाओं पर हर तरह की हरकत पर कड़ी नजर बनाए हुए है और किसी भी घुसपैठ की कोशिश को सफल नहीं होने देगी। वहीं, श्रीनगर में की गई पुलिस की तत्परता ने शहर में संभावित आतंकी खतरे को टालने में अहम भूमिका निभाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत