न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर में कोडरमा के जवान ने की खुदकुशी, खुद को मारी गोली, पार्थिव शरीर आज शाम तक पहुंचेगा गांव

जम्मू-कश्मीर में कोडरमा के 27 वर्षीय सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह ने खुदकुशी कर ली, पार्थिव शरीर आज शाम तक मरकच्चो पहुंचने की संभावना, परिवार और गांव में शोक की लहर, प्रशासन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Dec 2025 1:02:15

जम्मू-कश्मीर में कोडरमा के जवान ने की खुदकुशी, खुद को मारी गोली, पार्थिव शरीर आज शाम तक पहुंचेगा गांव

कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के 27 वर्षीय सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह ने बुधवार रात लगभग 11 बजे जम्मू-कश्मीर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना गुरुवार सुबह परिवार और गांव वालों को मिली, जिसके बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजन अभी भी सदमे में हैं और गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।

जवान का परिवार और पृष्ठभूमि

सुजीत सिंह देवीपुर पंचायत के बाभन टोला के निवासी थे। उनके पिता सिकंदर प्रसाद सिंह किसान और समाजसेवी हैं, जबकि मां इलमा देवी गृहिणी हैं। सुजीत 2023 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और अभी उनकी सेवा का दो साल का समय ही पूरा हुआ था। उनके बड़े भाई भी सीआरपीएफ में ही तैनात हैं, जिनकी बहाली वर्ष 2021 में हुई थी।

सुजीत की शादी नौ माह पहले गिरिडीह जिले के मिर्जागंज प्रखंड के बदडीहा गांव में हुई थी। पत्नी को इस हादसे की खबर मिलते ही वह गहरे सदमे में हैं। परिवार के सभी सदस्य स्तब्ध और शोकाकुल हैं।

प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां

सूत्रों के अनुसार, सुजीत का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक मरकच्चो पहुंचेगा। प्रशासन और परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

परिवार का कहना है कि सुजीत सिंह छठ की छुट्टी में घर आए थे और इसके बाद ड्यूटी पर श्रीनगर लौटे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत