न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्रा 2025: अब अकेले नहीं कर सकेंगे यात्रा, सुरक्षा काफिले के साथ ही मिलेगी अनुमति – जानिए क्या-क्या बदला है इस बार

अमरनाथ यात्रा 2025 में इस बार सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। श्रद्धालुओं को अब सुरक्षा काफिले के साथ ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। जानिए क्या-क्या नई व्यवस्था लागू की गई है और यात्रियों को किन नियमों का पालन करना होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 2:58:19

अमरनाथ यात्रा 2025: अब अकेले नहीं कर सकेंगे यात्रा, सुरक्षा काफिले के साथ ही मिलेगी अनुमति – जानिए क्या-क्या बदला है इस बार

तीन जुलाई से शुरू हो रही बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी के चलते इस बार एक बड़ा फैसला लिया गया है कि कोई भी श्रद्धालु अकेले यात्रा नहीं कर सकेगा। हर किसी को सुरक्षा काफिले के साथ ही यात्रा करनी होगी।

डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार और आईजीपी बीएस तूती ने साझा प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष की यात्रा को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा काफिले के साथ ही होगी यात्रा

आईजीपी बीएस तूती ने बताया कि 1 जुलाई से ट्रैफिक पुलिस की विशेष एडवाइजरी लागू होगी। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षा काफिले के साथ यात्रा करनी होगी, किसी को भी व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जम्मू से लखनपुर तक NH-44 मार्ग पर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। इसके अलावा कई संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि यात्रा पर पल-पल निगरानी रखी जा सके।

आरएफआईडी कार्ड से होगी पहचान

श्रद्धालुओं की पहचान और ट्रैकिंग के लिए रिसेप्शन सेंटर पर आरएफआईडी कार्ड वितरित किए जाएंगे। रोड ओपनिंग पार्टी हर वाहन की निगरानी करेगी। डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने बताया कि इस बार यात्रियों के लिए भोजन और स्वास्थ्य सेवा पर विशेष जोर दिया गया है। करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है।

30 जून से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

भगवती नगर बेस कैंप में 30 जून से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। साथ ही, मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा और आरएफआईडी कार्ड पंजीकरण के लिए 5 विशेष केंद्र बनाए गए हैं। 180 से अधिक जगहों पर प्रशासनिक और सुरक्षा टीमें तैनात की जाएंगी।

इस बार रेल मार्ग से यात्रा की अनुमति नहीं है। सभी श्रद्धालु सिर्फ सड़क मार्ग और सुरक्षा काफिले के जरिये ही यात्रा कर सकेंगे। बुद्धा अमरनाथ यात्रा के लिए भी अलग दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

2 जुलाई को सुबह उपराज्यपाल अमरनाथ यात्रा की विधिवत शुरुआत करेंगे। इस बार यात्रियों के लिए तीन प्रकार के दर्शन और आसान ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट