न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उमर अब्दुल्ला सरकार से AAP विधायक मेहराज मलिक ने वापस लिया समर्थन, बताई यह वजह

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में शनिवार को बड़ा मोड़ देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 1:30:08

उमर अब्दुल्ला सरकार से AAP विधायक मेहराज मलिक ने वापस लिया समर्थन, बताई यह वजह

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में शनिवार को बड़ा मोड़ देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। उन्होंने इस फैसले के पीछे न सिर्फ सरकार की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया, बल्कि अरविंद केजरीवाल के त्यागपत्र की भी याद दिलाई।

शनिवार को डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने एक बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। मलिक ने शुक्रवार को ही यह निर्णय ले लिया था, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर की।

मलिक ने कहा कि उन्होंने यह कदम राज्य की जनता से किए गए वादों के अधूरे रहने के कारण उठाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार वादे पूरे करने में असमर्थ नहीं है, बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। उमर सरकार जनता के लिए कुछ करना ही नहीं चाहती।

मेहराज मलिक ने समर्थन वापसी की घोषणा करते हुए अपने नेता अरविंद केजरीवाल की 2013 की पहली सरकार की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने महज 49 दिन में इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वे जनता के हित में सरकार नहीं चला पा रहे थे। वहीं उमर अब्दुल्ला की सरकार नौ महीने से सत्ता में है लेकिन जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ।”

मलिक का कहना है कि अगर किसी के अंदर जनता की सेवा की सच्ची चाह हो, तो कोई बहाना नहीं चलता। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह फैसला उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनता के साथ किए गए वादों और अपनी अंतरात्मा की आवाज पर लिया है।

इस समर्थन वापसी से उमर अब्दुल्ला की गठबंधन सरकार को भले ही तत्काल कोई बड़ा संकट न हो, लेकिन राजनीतिक संकेत साफ हैं कि सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है, खासकर तब जब उसे सहयोगी दलों और निर्दलीयों के समर्थन पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत