न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल आज से आपदाग्रस्त घोषित, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश को आज से आपदाग्रस्त घोषित किया गया। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में ऐलान करते हुए बारिश, भूस्खलन और नुकसान की जानकारी दी। सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 4:57:33

हिमाचल आज से आपदाग्रस्त घोषित, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश अब आधिकारिक रूप से आपदाग्रस्त प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह ऐलान विधानसभा में किया और बताया कि 21 अगस्त से शुरू हुए मानसून के पुनः सक्रिय होने के बाद से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं चम्बा, कुल्लू, लाहौल स्पीती, मंडी, शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आपदा से कुल 3,056 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं सड़कों, पुलों और जल व विद्युत संरचनाएं।

सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। CM ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जिलों, राज्य और केंद्र सरकार के सभी विभागों को राहत, पुनर्वास और आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

अंधाधुंध निर्माण पर रोक की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सहित सभी पहाड़ी राज्यों की कठिनाई हमारी साझा चिंता है। यह सिर्फ भौगोलिक समस्या नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चिंता का विषय भी है। उन्होंने ग्लोबल वॉर्मिंग का हवाला देते हुए चेताया कि पहाड़ों पर इसका प्रभाव सबसे अधिक पड़ता है, इसलिए समय रहते सावधानी और कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाए, क्योंकि पहाड़ केवल पर्यटन स्थल नहीं बल्कि जीवन रक्षा का स्तंभ हैं।

सीएम ने आगे कहा कि इस आपदा में घरों, पशुधन और कृषि को भारी नुकसान पहुंचा है। सरकार इस कठिन समय में प्रभावित नागरिकों के पुनर्वास और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

आपदाग्रस्त प्रदेश होने का मतलब

एक राज्य को आपदाग्रस्त घोषित करना इस बात का संकेत है कि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति गंभीर है और इसे विशेष श्रेणी में रखा गया है। इसका फायदा यह होता है कि राज्य को केंद्र सरकार और अन्य स्रोतों से अतिरिक्त सहायता और फंड मिल सकता है। इससे राहत, बचाव, पुनर्निर्माण और पीड़ितों की मदद तेजी से की जा सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद