#WATCH | Visuals of the aftermath of a massive fire at a fish market in Matiala village in the Uttam Nagar Area of West Delhi, that broke out late last night.
— ANI ( दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की 23 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
As per Delhi Fire Services, "Approximately 300 to 400 slums were destroyed. The cause of the fire is still unclear. The… pic.twitter.com/EFbRiWmdb7
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पूरी रात राहत और बचाव कार्य जारी रखा ताकि आग दोबारा न भड़क सके और आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल या मारे जाने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों का आशियाना जरूर उजड़ गया है।
फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। संबंधित अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आग किस वजह से लगी और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही या तकनीकी कारण जिम्मेदार था। वहीं स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की तैयारी में भी लगा हुआ है।















